रायपुर

जमानत पर चल रही युवती ने युवक पर ब्लेड से हमला किया
17-Oct-2024 6:22 PM
जमानत पर चल रही युवती ने युवक पर ब्लेड से हमला किया

रायपुर, 17 अक्टूबर। जमानत पर चल रही एक युवती ने एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। फिलहाल मामले में अभी तक पीडि़त ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। और  हमले की वजह सामने नहीं आई है।  बता दें कि इस युवती पर  नाबालिग की हत्या का मामला दर्ज है। इसने साल 2022 में नवरात्रि के समय  कंकाली तलाब के सामने एक मूकबधिर बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उस घटना वीडियो भी वायरल हुआ था। यह लडक़ी अपनी मां के साथ एक्टिवा से जा रही थी। मूकबघिर बच्चा सडक पर उसके सामने आ गया। बच्चा मूक बधिर था सो वह युवती के रास्ते से हटने की बात नहीं सुना और इससे आक्रोशित युवती ने डिग्गी से चाकू निकाल कर हत्या कर दी। उस वक्त इसे लेडी डॉन के नाम से प्रचारित किया गया। उसे गुंडागर्दी का शौक था।  और ऐसे ही लोगों के साथ उसका उठना बैठना था। अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले सोशल मीडिया पर लेडी डॉन उर्फ बच्ची ने जमकर भौकाल बनाया था। वह कभी वह हुक्के पीकर धुंआ उड़ाती नजर आ रही है तो कभी चिलम और सिगरेट पीते नजर आती। इसके अलावा चाकू लहराते हुए गुंडे-बदमाशों की तरह भाव भंगिमा बनाते हुए वीडियो शूट करवाए थे।


अन्य पोस्ट