रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अक्टूबर। राजधानी शहर के अलग अलग इलाकों में चोटियों की चार घटनाएं हुईं। इनमें चोर नगदी,ई रिक्शा बैटरी और दो बाइक ले भागे।
देवेंद्र नगर सेक्टर- 1 लोक जनरल स्टोर्स के काउंटर में रखा वीवो का मोबाइल अग्यात लडक़ा चोरी कर गया। वह मंगलवार रात 11.45 बजे सामान खरीदी को बहाने आया और फोन ले भागा। संचालक विशाल अंदानी ने कल रात देवेंद्र नगर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर मंगल-बुधवार की रात चंगोराभाठा के गणपति विहार कॉलोनी के पास स्थित आटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोडक़र चोर गल्ले से 50 हजार रूपए पार कर गए। संचालक उड़किल झितले ने बुधवार शाम डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । सोमवार की रात हीरापुर जरवाय निवासी महिला आटो चालक पोरा बाई टंडन (40) के घर के सामने खड़े ई रिक्शा से चार बैटरी चोरी कर लिए गए। इनकी कीमत 32 हजार बताई गई है। पोरा बाई ने कल शाम कबीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिलतरा हाई स्कूल परिसर से पवन कुमार की हीरो स्पेंलडर बाइक सीजी 28 क्यू 5273 चोर ले भागे। इधर रामकृष्ण केयर रोड स्थित बंशी टाइल्स दुकान के सामने से खड़ी एक्टिवा एमपी 50 एमएफ 5029 चोर ले भागे । यह घटना 5-7 अक्टूबर के बीच किसी दिन हुई। एक्टिवा मालिक वर्तिका मोदी ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई।