राजनांदगांव, 13 सितंबर। शिक्षा के क्षेत्र में विगत 27 वर्षों से समर्पण, अनुशासन, नेतृत्व और नवाचार के साथ कार्य कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद अभिषेक खंडेलवाल को शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित संस्थाओं अमिटी विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी प्रेस तथा सिल्वरजोन ओलंपियाड द्वारा श्रेष्ठ प्राचार्य के सम्मान से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान, प्रभावी नेतृत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है। रॉयल किड्स कॉन्वेंट के निदेशक संजय बहादुर सिंह के हाथों उन्होंने यह पुरस्कार प्राप्त किया। वर्तमान में अभिषेक खंडेलवाल रॉयल किड्स कॉन्वेंट में अपनी सेवाएं देते शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, राहुल देव चौधरी, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, पूजा सिंह, जाह्नवी सिंह, इला सिंह, डॉ. जेबी सिंह, एकता खंडेलवाल, डॉ. इंद्र कुमार वैष्णव, डॉ. ममता मिश्रा, सरिता सिंह, अपर्णा वर्मा समेत अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।