‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 सितंबर। बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के तत्वधान में आयोजित एक दिवसीय धम्म देशना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भंते विनय रक्खिता ने नगरवासियों एवं बौद्ध अनुयायियों को धम्म देशना प्रदान करते भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने तथा धम्म को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आनापान ध्यान साधना से हुआ। भंते विनय रक्खिता ने उपासकों को ध्यान साधना कराई और मन की एकाग्रता, आत्मचिंतन तथा आंतरिक शांति के महत्व को समझाया। ध्यान साधना के पश्चात उन्होंने बुद्ध, धम्म और संघ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते बताया कि मानव जीवन में इन तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने सरल एवं सारगर्भित तरीके से धम्म के मूल सिद्धांतों को समझाया और उपस्थित जनसमुदाय को बुद्ध के विचारों को अपने दैनिक जीवन में उतारने प्रेरित किया। भंते ने पंचशील के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि पंचशील केवल धार्मिक आचरण का विषय नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण और समाज में सद्भाव स्थापित करने का महत्वपूर्ण आधार है। पंचशील के पालन से व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, नैतिकता, संयम और मानवीय मूल्यों का विकास होता है। धम्म देशना के दौरान भंते विनय रक्खिता ने बुद्ध के विचारों और धम्म के व्यावहारिक पक्ष को अत्यंत सहज एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भंतेजी की धम्म देशना का लाभ उठाया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक मानिकचंद घोड़ेसवार, संरक्षक विमला गोसाई, बौद्ध कल्याण समिति के निर्वाचित अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े, कविता वासनिक, बौद्ध कल्याण समिति महिला विंग अध्यक्ष पायल मेश्राम, सरिता बोरकर, सुलभा मेश्राम, लक्ष्मा गजभिये, सुमनबाला खोबरागड़े, कल्पना खोबरागड़े, अंबा मेश्राम, प्रभा भसगौरी, शांति चौहान, मिलिंद शेंडे, अखिलेश खोबरागड़े, दीप रामटेके, नरेश घोड़ेश्वर, प्रवीण नोन्हारे, महेंद्र रामटेक, प्रदीप कुमार रामटेके, अवनीश रामटेक, दिवाकर शेडे, प्रमोद मेश्राम, प्रवीण गढ़े, प्रियंका श्यामकुंवर, भारती मेश्राम सहित बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक एवं उपासिकाएं उपस्थित रहे। बौद्ध कल्याण समिति के सचिव राहुल श्यामकुंवर ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।