मुड़मार जहां पांच एकड़ निजी जमीन पर गोठान है जिसके दायरे में हरी-भरी बारी है, किनारे से होती हुई नरवा गुजरती है, 32 दुधारू गाय हैं और घुरवा में गोबर खाद है
उत्तरा विदानी
महासमुंद, 25 जून (‘छत्तीसगढ़’)। छत्तीसगढ़ सरकार की ड्रीम प्रोजेेक्ट नरवा, गरवा, घुरवा, बारी (बाड़ी) को फलीभूत होते हुए महासमुंद के नजदीकी ग्राम मुड़मार में बखूबी देखा जा सकता है। यहां पांच एकड़ निजी जमीन पर गोठान है जिसके दायरे में हरी-भरी बारी है, किनारे से होती हुई नरवा (नाला) गुजरती है, 32 दुधारू गाय हैं और घुरवा में गोबर खाद है। गायों के लिए पर्याप्त पानी, चारे की व्यवस्था है। हरे-हरे नेपियर घास को कुट्टी बनाकर गायों को खिलाई जाती है।
गांव के किसान नवल किशोर चंद्राकर खुद की जमीन पर राज्य के इन चारों सपनों पर काम कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट उन्हें बढिय़ा लाभ देगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही यह नारा दिया था। अब इस नारे को साकार होते देख नवल किशोर ने मुख्यमंत्री को अपने गौठान देखने के लिए आमंत्रित किया है और कहा है-हमरो गांव डहर घूमें आहू भूपेश दाऊ, हमर नरवा मं पानी हे, गरवा मन गोठान मं सुरक्षित हें अउ खातू-पानी मंं हमर बारी बखरी हरियाय हाबय।
वैसे तो महासमुंद जिले के पंद्रह प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गोठान बनाकर पशुधन की सुरक्षा की जा रही है। गोबर खरीदी जा रही है। तरह-तरह के खाद तैयार किये जा रहे हैं। लेकिन जिले के मुड़मार गांव में पांच एकड़ निजी जमीन पर बनी गोठान में नैपियर घास की खूबसूरती देखते ही बनती है। ये घास उन 32 गायों के लिए हैं जो नवल किशोर चंद्राकर ने लोन लेकर खरीदी थी। गायों से मिले दूध, दही, घी आसपास गांवों के लोग खरीद लेते हैं। यहां एक बहुत बड़ा घुरवा है जिसमें गोबर से खाद तैैयार होता है। साल में दो बार इसमें से कम्पोस्ट खाद निकलता है जो बारी की जमीन को उपजाऊ बनाता है। बचा हुआ खाद बेच दिया जाता है। बारी में तरह-तरह के फल वाले पेड़ हैं जैसे आम जामुन, जाम, पपीता, नीबू आदि। बाड़ी के एक हिस्से में सब्जी बोई गई है। केला, मुनगा, बरबट्टी, खेख्सी, करेला, तोरई, भिंंडी, जिमी कंद, कोचई, शकरकंद ,लाल भाजी आदि। मीठा नीम, मेंहंदी और करंज के पेंड़ भी बहुतायत में हैं।
किसान नवल किशोर चंद्राकर बताते हैं कि पांच साल पहले लोन पर गायें खरीदी थी और इसी एरिया में गौठान बनाकर पालन-पोषण जारी था कि कांग्रेस की सरकार आते ही नरवा-गरवा-घुरवा-बारी का प्लान आया। मैंने गौ पालन को इस प्रोजेक््ट से जोड़ दिया और पांच एकड़ जमीन पर तार घेरा कर दिया। लगभग दो एकड़ जमीन में नेपियर घास लगाया। ताकि गायों-बछड़ों को पर्याप्त चारा मिलता रहे। बाजू से ही नाला गुजरा है। सामने ही थोड़ी दूर में एक बांध है। जिसके कारण बोर में बारह महीने पर्याप्त पानी रहता है। गायों से मिले दूूध, दही, घी, बारी से मिली सब्जी और ताजे फल परिवार के साथ साथ आमदनी का भी जरिया है।
गोठान की बारी में मनमोहक खूबसूरत फूलों और फलों का बागीचा तैयार हो रहा है। दो सालों से इस पर काम चल रहा है। फलदार पेंड़ अब फलने-फूलने लगे हैं। कागजी नीबू, जाम, पपीता, मुनगा का बहार है। कई तरह के सजावटी पौधे भी अब मन को लुुभाने लगे हैं। इस तरह मुड़मार में अब नरवा-गरवा-घुरवा-बारी का बढिय़ा स्वरूप तैयार हो चुका है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पहचान के लिए चार चिन्ह नरवा मतलब नाला, गरवा मतलब पशु, गोठान मतलब गौशाला, घुरवा मतलब उर्वरक खाद और बारी मतलब साग सब्जी फलों का बगीचा होता है। इसके माध्यम से जिले के गांवों में भूजल रिचार्ज, सिंचाई और आर्गेनिक खेती में मदद के अलावा किसानों को दोहरी फसल लेने में आसानी हो रही है। पशुओं की उचित देखभाल सुनिश्चित हो सकी है। परंपरागत किचन गार्डन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती आई है तथा पोषण स्तर में सुधार आया है।
महासमुंद जिले के 15 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गांवों में नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के संरक्षण-संवर्धन के कार्यों ने अब मूर्त रूप लेना शुरू कर दिया है। कई गांवों में नए ढंग से विकसित किए गए गौठान में गौवंशीय-भैंसवंशीय मवेशी रोज आ रहे हैं। अपवाद को छोडक़र पशुओं के डे-केयर सेंटर के रूप में यहां तमाम व्यवस्थाएं तैयार कर ली गई हैं। जिले के गौठानों में फेंसिंग, चारा, पानी, पशुओं के आराम करने की जगह और छाया के इंतजाम के साथ-साथ पशुओं के टीकाकरण और साथ ही स्वास्थ्य की विशेष देखभाल भी की जाती है। पशुओं के गोबर और चारे के अवशेष से कम्पोस्ट खाद बनाने का काम भी गौठानों में किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की इस योजना में भागीदारी हो, इसके लिए जिले के कलेक्टर डोमन सिंह खुद इस योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके संचालन की जिम्मेदारी ग्राम समितियों को सौंपी गई है।