महासमुन्द

5 दिनों में 1500 किमी साइकिल चलाकर लोगों को महामारी से सचेत किया
26-Jun-2021 1:33 PM
5 दिनों में 1500 किमी साइकिल चलाकर लोगों को महामारी से सचेत किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून।
जिले में कोरोना महामारी से लोगों को सचेत करने और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए शहर के नयापारा निवासी कुणाल यादव ने 5 दिनों में जिले के 1500 किमी का साइकिल से सफर तय किया। अपने सफ र के दौरान कुणाल ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और यहां के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचने के लिए समय पर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने कुणाल की सराहना की।

जानकारी के अनुसार 21 जून की सुबह संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कुणाल यादव को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया था। कुणाल ने अपने भ्रमण के दौरान लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार को उनकी यात्रा समाप्त हुई और कुणाल ने संसदीय सचिव से उनके निवास में पहुंचकर मुलाकात की। 
उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में श्री चंंद्राकर को विस्तार से बताया। इस दौरान संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर जागरूकता लाने की कुणाल ने अच्छी पहल की है। 


अन्य पोस्ट