महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जून। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी और जेवरात सहित पूरी आलमारी ही चुरा कर ले गए। घटना 23 जून रात की हुई। केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पचरी के भाठापारा निवासी डीगम तीन बच्चों के साथ अकेले घर पर रहती हंै और खेती किसानी करती हैं। जमीन विवाद के केस में 23 जून को घर पर ताला लगातार वह वकील से मिलने महासमुंद गई थी। इस दौरान महिला ने अपने बड़े बेटे को अपनी बुआ के घर ग्राम बरेकेल कला और दोनों छोटे बच्चों को अपनी बहन के यहां गांव में ही छोड़ दिया था। दूसरे दिन 24 जून को जब वह घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। डीगम जब भीतर गई तो आलमारी गायब मिली। वहीं आलमारी के भीतर रखे कपड़े सहित अन्य सामान बिखरे मिले। प्रार्थिया के मुताबिक आलमारी के लॉकर में 35 हजार रकम, सोने के छोट-.छोटे पुराने लॉकेट आदि रखे हुए थे।