महासमुन्द
महासमुंद में मिले 8 नए मरीज, 127 एक्टिव केस
25-Jun-2021 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 जून। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक बार फिर से ढलान पर हैं। महासमुंद जिले में जिला प्रशासन की बेहतर रणनीति, अधिकारियों-कर्मचारियों, जनता के सहयोग और स्वास्थ्य अमले की कर्मठता के कारण गिनती के ही कोरोना पॉज़िटिव मिल रहे हंै। कल बुधवार को सिर्फ़ 8 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजि़टिव आयी है। वहीं कल ही 15 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए हैं। जिले में अब तक कुल 31 हजार 044 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 30 हजार 482 पूरी तरह ठीक होकर अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हंै।
जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 127 है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे