‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जून। रिश्वत लेने के मामले में निलंबित थाना प्रभारी शरद ताम्रकार के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर रविवार को भाजपा ने थाने का घेराव किया, साथ ही नवपदस्थ थाना प्रभारी रामअवतार पटेल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपाईयों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ दुव्र्यवहार, शराब व जुआ अड्डा चलाने के एवज में संरक्षण राशि लेने के मामले तुमगांव थाना क्षेत्र चर्चा का विषय बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की थी। यही नहीं, उक्त थानेदार जिस थाने में पदस्थ हुआ, वहां अवैध गतिविधियां बढ़ती ही गई।
डॉ. चोपड़ा ने जानकारी दी है कि कल सुबह 11 बजे तुमगांव थानेदार शरद ताम्रकार से प्रताडि़त सारे लोग एकत्रित हुए और सभी ने अलग-अलग आवेदन बनाकर शरद ताम्रकार के घूस प्रकरण में विभागीय जांच का ढोंग करने की बजाय एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को न्यायालय में प्रस्तुत करने की मांग की। इन्होंने कहा है कि न्यायालय का फैसला सबको मान्य रहेगा। जिस तरह अन्य विभाग के रिश्वत प्रकरण पर एफआईआर दर्ज की जाती है, वैसा ही व्यवहार पुलिस विभाग अपने अधिकारियों पर भी करे। इस दौरान मोहन साहू, धर्मेंद्र यादव, पवन साहू, चेनू राम साहू, कीर्ति बघेल, गंगा राम निषाद, कुलदीप साहू, पुष्कर यादव, दशरथ महोबिया, संतोष साहू, नंदलाल पटेल, महेश चौहान, गजेंद्र साहू, मेघाराम महोबिया, गुलाब साहू, सुरेश निर्मलकर,रवि निर्मलकर, मुन्ना सिंह, हरेंद्र यादव,अमित कुमार राय, सुमन सेंद्रे, योगेश सोनवानी, रवि रात्रे, अशोक टंडन, रागनी डांडेकर,कौशल यादव व गजानन मौजूद थे।