महासमुन्द
विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
25-Jun-2021 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 जून। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गुरूवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कल संसदीय सचिव श्री चंद्राकर गोपालपुर, रुमेकेल, बडग़ांव व घोड़ारी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध बना रहता है। जिसका अनुकूल प्रभाव जीव जंतुओं समेत मनुष्यों पर भी पड़ता है।
इसलिए मानव जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली का होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ढेलू निषाद, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, अमर चंद्राकर, रोशन पटेल, विजय बांधे, शिव यादव, ओमप्रकाश यादव, इदरीश खान, गणेश बंजारे, दामू साहू, दिलीप साहू, माणिक साहू आदि मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे