महासमुन्द

जिले में अब किसी भी मनरेगा स्थल पर मजदूरों को टीका नहीं लगाया जाएगा
25-Jun-2021 7:15 PM
जिले में अब किसी भी मनरेगा स्थल पर मजदूरों को टीका नहीं लगाया जाएगा

महासमुंद, 25 जून। जिले में अब किसी भी मनरेगा स्थल पर मजदूरों को टीका नहीं लगाया जाएगा। जिस गांव में टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा, वहीं मजदूरों को बुलाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिस तरह से पूर्व में मनरेगा स्थल पर टीकाकरण के लिए मौखिक आदेश स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया था। उसी तरह कल गुरूवार को ऐसे स्थलों पर आयोजित टीकाकरण सत्र को रद्द करने का आदेश अधिकारियों ने दिया।

जानकारी के अनुसार कल गुरूवार की सुबह जिले के संबंधित एसडीएम ने ब्लॉक अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से मनरेगा मजदूरी स्थल पर टीकाकरण सत्र रद्द करने के संबंध में आदेश जारी किया। तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को मौखिक आदेश देकर मनरेगा स्थल पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने आपत्ति जताई थी। छत्तीसगढ़ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से 23 और 24 जून के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद संबंधित विभाग ने वाट्सएप पर ही गुरूवार से मनरेगा कार्यस्थल पर टीकाकरण नहीं करने का आदेश जारी किया। इस पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रात्रे ने कहा कि मनरेगा स्थल पर टीकाकरण नहीं करने का निर्णय तर्कसंगत है और हम इसका स्वागत करते हैं।


अन्य पोस्ट