महासमुन्द
बारिश में मवेशियों का रखें खास ख्याल
24-Jun-2021 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जून। मानसून के दौरान पड़ोसी जिलों, ऊपरी इलाकों सहित महासमुंद जिले में हो रही बारिश के चलते कलेक्टर डोमन सिंह ने कल जारी संदेश में कहा कि व्यक्ति अपनी सुरक्षा के साथ-साथ मवेशियों का भी ख्याल रखें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में पशुओं का खास ख्याल रखना चाहिए।
क्योंकि इस मौसम में पशुओं में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। जिसमें उनकी जान भी चली जाती है। इसलिए जरूरी है कि किसान.पशुपालक अपने पशुओं को समय.समय पर देखते रहें। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में मवेशियों को खुर और मुख सबंधी बीमारियां ज्यादातर होती है। खुर और मुख संबंधी बीमारियां खासकर फटे खुर वाले पशुओं में अधिक मात्रा में पायी जाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे