आउटरीच कार्यक्रम पर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जुलाई। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों को गंभीरता से पूरा करने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चन्द्राकर व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल ने आउटरीच कार्यक्रम के महासमुंद विधानसभा प्रभारी प्रमोद चंद्राकर की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक ली।
कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड महामारी ने हमारे समाज को तोड़ कर रख दिया है। अब समय है कि हम अपनों की सुध लें, उनकी पीड़ा को जानें और उनकी मदद करें, तभी यह अभियान सफल होगा।
जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी प्रमोद चंद्राकर ने कहा कि इस महामारी ने हमें अपनों से दूर कर दिया है, अब वापस करीब आने की आवश्यकता है, इस दौर में जो लोग टूट गये हैं उन्हें फिर से खड़ा करना है और उनका साथ देना है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कोविड से प्रभावित लोगों की समस्त जानकारी लाने को कहा ताकि उनकी समस्या को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के समक्ष रखा जा सके और उन्हें हर संभव मदद हो सके।
बैठक में अभियान की सफलता के लिए वरिष्ठ नेता दाऊलाल चंद्राकर व जिला महामंत्री संजय शर्मा ने भी अपने-अपने विचार रखे और बताया कि हमारा लक्ष्य हर पीडि़त व्यक्ति अथवा परिवार तक पहुंचना होना चाहिए, ताकि कोई भी प्रभावित मदद पाने से न चूके। पूर्व पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी के सह सचिव राजू साहू ने बैठक में आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, छग बीज विकास निगम के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, सुनील शर्मा, सोमेश दवे, विजय साव, शहर महामंत्री गुरमीत चांवला, गौरव चंद्राकर, कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन, निखिलकांत साहू, सुनिल चंद्राकर, डॉ. के.के. जैन, पूर्व पार्षद राजू साहू, सचिन गायकवाड, तुलसी साहू, सत्यमान जेन्ड्रे, नारायण नामदेव, बसंत चंद्राकर, राजा सोनी, शहबाज राजवानी, किशन देवांगन, हर्षित चंद्राकर, संतोष ठाकुर, मनीष साहू, मोती साहू, दिनेश दूबे, नीलू साहू, दशहरा ध्रुव, ममता चंद्राकर, इमरान कुरैशी, मृत्युंजय बोस, मनोहर ठाकुर, चंद्रेश साहू, लक्ष्य रजक, सेवाराम कुर्रे, लखन लाल ओगरे आदि मौजूद थे।