महासमुन्द

केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर लगा स्ट्रीट लाइट
24-Jun-2021 7:32 PM
केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर लगा स्ट्रीट लाइट

महासमुंद, 24 जून। बीटीआई रोड से केन्द्रीय विद्यालय रमनटोला जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के अभाव में अंधेरा पसरा रहता है। इससे आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नागरिकों की मांग पर तत्काल ट्यूबलर पोल में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए और पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने खुद बिजली विभाग टीम के साथ परसों मंगलवार की शाम केन्द्रीय विद्यालय पहुंच कर मौके का मुआयना किया। पालिका अध्यक्ष ने तत्काल बिजली विभाग को सडक़ पर 3 ट्यूबलर पोल और 110 वाट एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए। बुधवार को नगर पालिका विद्युत विभाग के भेजकर स्ट्रीट लाइट लगाया गया। 

इस अवसर पर सभापति संदीप घोष, गोविंद राम श्रीवास, पी एल चंद्राकर, धरम चंद निषाद, संजय यादव, सीताराम तेलक, अनुराग गुप्ता सहित नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट