महासमुन्द

सस्पेंड थाना प्रभारी शरद ताम्रकर ने दिया इस्तीफ
24-Jun-2021 6:23 PM
 सस्पेंड थाना प्रभारी शरद  ताम्रकर ने दिया इस्तीफ

    लिखा-जांच किए बिना ही निलंबन  की कार्रवाई की गई     

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जून। महासमुंद के तुमगांव में घूसखोरी के आरोप में सस्पेंड किए गए तुमगांव थाना प्रभारी शरद ताम्रकर ने इस्तीफा दे दिया है। श्री ताम्रकर का कहना है कि उनकी भूमिका की जांच किए बिना ही उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। थाने के बाहर ही 4 दिन पहले ट्रक ड्राइवर से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते एएसआई बिजेन्द्र चंदनिहा का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई थी।

अपने इस्तीफे में श्री ताम्रकर ने लिखा है कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एएसआई विजेंद्र चंदनिहा किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में उनकी भूमिका की जांच किए बिना 18 जून को मुझे निलंबित कर रक्षित केंद्र जाने का आदेश जारी किया गया। इस लेन-देन में मेरी कोई भी भूमिका प्रमाणित नहीं हुई और न ही वीडियो में वह दिखाई दे रहे हैं। कार्रवाई से आहत होकर प्रशासनिक कारण से इस्तीफा दे रहा हूं। 

मालूम हो कि बीते 18 जून को महासमुंद जिले के तुमगांव थाना के एएसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तुमगांव थाने में पदस्थ टीआई शरद ताम्रकार व एएसआई विजेंद्र चंदनिहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। 

तुमगांव थाने के निलंबित टीआई ने इस घटना के बाद अपना इस्तीफ ा अधिकारियों को सौंप दिया है। घटना 15 तारीख की है, जिसे एक ट्रांसपोर्टर ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया था। 

 


अन्य पोस्ट