महासमुन्द
महंगाई के विरोध में सांसद कार्यालय घेरा
24-Jun-2021 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जून। गैस, सिलेंडर, डीजल व अन्य सामानों की बढ़ती कीमतों से परेशान महिलाओं ने बुधवार को बरसते पानी में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन से गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली और सांसद कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने सासंद कार्यालय में नारेबाजी की और सांसद प्रतिनिधि को गेस व सिलेंडर की अर्थी सौंपा। महिलाओं ने कहा कि 5 सौ रुपए मिलने वाला गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए हो गई है। कीमत बढऩे से सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग परिवार के लोग परेशान है । महिलाओं को बढ़ती महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, नपा नेता प्रतिपक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव आदि भी शमिल थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे