महासमुन्द
महासमुंद, 24 जून। कल बुधवार को विभिन्न गांवों के मनरेगा स्थल पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया लेकिन यहां बिना लिखित आदेश के टीका लगवाने से श्रमिकों ने मना कर दिया। मालूम हो कि मनरेगा स्थल पर बिना किसी संसाधन किए जा रहे टीकाकरण को लेकर जिले में विरोध जारी है। इस वक्त जिले के सभी ब्लॉक के कई गांवों में मनरेगा कार्य स्थल पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जा रहा है।
नियमों का उल्लंघन बताते हुए गत दिवस स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने भी इसका विरोध किया था। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढांक के मनरेगा कार्य स्थल में श्रमिक तालाब गहरीकरण कार्य में लगे थे। कार्य के दौरान ही भोर में स्वास्थ्य कर्मचारी टीका लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने लिखित आदेश नहीं होने के कारण टीका नहीं लगवाने की बात कही। इसके बाद स््वास््थ्य कर्मचारियों को वापस भी जाना पड़ा।
इस मामले में स्वास्थ्य कर्मचारी कहते हैं कि एसडीएम का आदेश है कि मनरेगा स्थल पर जाकर टीकाकरण करो। श्रमिक कहते हैं कि हम टीीका लगवाने के लिए मना नहीं कर रहे हैं। इसका लिखित आदेश होना चाहिए ताकि टीका लगवाने के बाद कुछ हो तो उस बात का सबूत रहे।