महासमुन्द
कलेक्टर ने तीन टीका केंद्रों का जायजा लिया
24-Jun-2021 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जून। महासमुंद जिले में कोरोना के कहर पर पूरी तरह काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन जोर शोर से चल रहा है। जिले भर में कोविड टीकाकरण की प्रतिदिन योजना बना कर काम किया जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह रोज टीकाकरण प्रगति की हर घंटे रिपोर्ट ले रहे हैं।
कलेक्टर डोमन सिंह कल बारिश के बीच महासमुंद शहर के तीन टीकाकरण केंद्र ब्रज पाठशाला, आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल और इमलीभाठा पहुंचे। वहां किए जा रहे टीकाकरण का जायजा लिया। उन्होंनें टीकाकरण कराने आए लोगों से बातचीत की। कलेक्टर ने कुछ लोगों से शुरुआती दौर में में टीकाकरण नही कराने का कारण भी पूछा। लोगों ने इसके अलग-अलग तर्क दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जीवन बचाने के लिए टीका लगवाना जरूरी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे