महासमुन्द

एक्टिवा में गांजा तस्करी, 10 किलो गांजे संग 2 बंदी
25-Jun-2021 7:00 PM
 एक्टिवा में गांजा तस्करी, 10 किलो गांजे संग 2 बंदी

महासमुंद, 25 जून। सांकरा पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो युवकों को पकड़ा है। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर एक्टिवा में बिलासपुर जा रहे थे। युवकों के पास से पुलिस ने दो बैग जब्त किया है जिसमें 5-5 किलो गांजा रखा हुआ था। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है।

 सांकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि बुधवार की शाम परसवानी चौक ओवरब्रिज के नीचे सांकरा में वाहनों की जांच जारी थी। इसी दौरान पिपरौद की ओर से एक सफेद रंग की एक्टिवा को रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम अरूण कुमार (45) वार्ड नंबर 36 पंजाबी गुरूद्वारा दयालबंद चौक बिलासपुर बताया और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गेंदराम (60) वार्ड नं. 32 जूना बिलासपुर बताया। दोनों के बैग जांच किए गए तो उनमें पांच-पांच किलो गांजा था। दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट