संकुल केंद्र बेमचा में तीन दिनी शाला सुरक्षा प्रशिक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जून। संकुल केंद्र बेमचा में तीन दिवसीय शाला सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन शाला सुरक्षा के तहत आपदा एवं लैंगिक से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। आपदाओं से कैसे निपटा जा सकता है और इसके लिए क्या-क्या जरूरी है ये बताया गया। साथ ही बच्चों के शोषण से संबंधित गंभीर अपराध और इससे संबंधित कानूनी जानकारियां दी गई। साथ में बाल अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों में होने वाले अपराध को कैसे रोका जाए,इस पर भी चर्चा की गई।
इसी तरह प्रशिक्षण के दूसरे दिन शाला सुरक्षा से संबंधित आपदा और विपदा में होने वाली जानकारी को खेमिन साहू ने विस्तार पूर्वक बताया। वहीं इस प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड विभाग की ओर से मॉकड्रिल करके बताया गया। प्रधान पाठक रामकुमार साहूए जिला सचिव एवं शिक्षिका लता वैष्णव, सचिव स्थानीय संघ भारत स्काउट गाइड जिला संघ ने उक्त जानकारी दी। इस दौरान संकुल स्तरीय सभी शिक्षक मौजूद थे।
संकुल केंद्र मोहगांव में संकुल के शिक्षकों को शाला एवं व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आपदा एवं विपदा से जुड़े पहलूओं, शाला भ्रमण एवं प्रस्तुतीकरण, शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन समिति,प्राथमिक सहायता सामग्री, जीवन रक्षक कौशल, मॉक ड्रिल, वास कॉन्सेप्ट, बाल यौन दुराचार,पॉक्सो एक्ट, आगजनी एवं भूकंप से बचाव के लिए मॉकड्रिल कर जानकारी दी गई। पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के खिलाफ हिंसा, बाल शोषण आदि के लिए कानूनी सेवाएं व हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
मास्टर द्वय सीआर निषाद व झगेश साहू ने जानकारी दी कि विपदा से आने वाली आपदा को कैसे रोका जा सकेता है, इसके प्रभाव को कम कैसे किया जा सकता है। इस दौरान प्राथमिक सहायता की जानकारी भी दी गई। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थी को विभिन्न प्रकार की राहत कार्य के लिए मॉक ड्रिल भी कराया गया। इस दौरान बच्चों को शाला सफाई, किचन की सफाई, परिसर की सफाई आदि के बारे में बताते हुए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया गया।
शाला सुरक्षा, भवन के विभिन्न जोखिम व उनके निदान के तरीके बताए गए। साथ ही अंतिम दिवस व्यक्तिगत सुरक्षा में बाल सुरक्षाए बाल अधिकार व संरक्षण की जानकारी दी गई। सडक़ों पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम करने व हेलमेट जागरूकता हेतु संकुल के शिक्षकों ने हेलमेट जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने प्रेरित किया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक रामता मन्नाडे, वासुदेव भाले, चेतन साहू पूर्व सरपंच, मनहरण पटेल, कमल दीवान, उमेश साहू, पद्मा ध्रुव, नोहर साहू, फारुख मोहम्मद, हुलास दीवान, रामपाल ध्रुव, विनोद सिन्हा, बोधिराम, संतोष निषाद, नरेश भतपहरी, कन्हैया यादव, पुरुषोत्तम डडसेना, सुभाष साहू, युवराज चंद्राकर, शुभम साहू, अनुराधा सोनी, रंजीता बघेल, भावना ठाकुर, होमलता साहू आदि उपस्थित थे।