महासमुन्द

महासमुंद ट्रॉफी ऑल इंडिया फीडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट चैम्पियन का खिताब बिहार के कुमार गौरव को
17-Jun-2022 3:34 PM
महासमुंद ट्रॉफी ऑल इंडिया फीडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट चैम्पियन का खिताब बिहार के कुमार गौरव को

 पश्चिम बंगाल की स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं

कुमार गौरव 8 को अंक, स्नेहा हलधर ने 7.5 अंक लिए  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 जून।
जिले में पांच दिवसीय महासमुंद ट्रॉफ ी ऑल इंडिया फीडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का समापन बुधवार 15 जून को जिला मुख्यालय स्थित वन विद्यालय में हुआ। इस टूर्नामेंट के चैंपियन का खिताब बिहार के कुमार गौरव 8 अंक हासिल कर कब्जा जमाया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने की। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे आदि उपस्थित थे।

इस स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। रेटिंग टूर्नामेंट में मेन प्राइज के तहत 10 खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। बिहार के कुमार गौरव ने सर्वाधिक 8 अंक बनाकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्हें 21 हजार रुपए नगद, ट्रॉफी व प्रमाण.पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। इसी प्रकार पश्चिम बंगाल की कु. स्नेहा हलधर ने 7.5 अंक अर्जित कर उपविजेता का गौरव हासिल किया। इसके अलावा अन्य वर्गों में स्पर्धा के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।


अन्य पोस्ट