महासमुन्द

संकुल लोहारडीह व सोरिद के शिक्षकों को शाला सुरक्षा अंतर्गत तीन दिनी प्रशिक्षण
16-Jun-2022 4:22 PM
संकुल लोहारडीह व सोरिद के शिक्षकों को शाला सुरक्षा अंतर्गत तीन दिनी प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जून।
संकुल केन्द्र लोहारडीह एवं संकुल केन्द्र सोरिद के शिक्षकों का मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 13 जून से 15 जून तक सोरिद संकुल प्राचार्य धरम सिंह महानंद एवं पूर्व माध्यमिक शाला सोरिद प्रधान पाठक तिवारी मैडम के कुशल मार्गदर्शन एवं संकुल समन्वयक देवेन्द्र मिर्चे, शेख रसीद कुरैशी के सहयोग से मास्टर ट्रेनर शिक्षक गणेश चंद्र गोहिल एवं गुहनलाल साहू द्वारा दिया गया। जिसमें दोनों संकुलों के शिक्षक उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा के संबंध में सारगर्भित व विस्तृत जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। जिसमें सडक़ सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, बाल संरक्षण, बाल विवाह के साथ ही शिक्षकों को स्कूल की सुरक्षा के गुर सिखाये गये। शाला में बच्चों को चक्कर आने पर, गाज गिरने, पानी में डूबने, आग लगने, पैर में चोट लगने, विषैले सांप व बच्छू के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, हाथी आने पर उनके बचाव, लैंगिक शोषण, बाल मजदूर, बाल विवाह के अंतर्गत बच्चों के शोषण में होने वाली गंभीर अपराध से संबंधित कानूनों जानकारी दी गई।

स्काऊट गाइड विभाग से प्रधान पाठक रामकुमार साहू जिला सचिव एवं मनीषा नंदेश्वर ने आपदा विपदा के समय किस प्रकार से बचाव व दूसरों की सुरक्षा किस प्रकार की जावे इसकी जानकारी स्काउट गाइड के बच्चों के माध्यम से दी। किसी घायल व्यक्ति को किस तरह से सहयोग पहुंचाई जाए, इस पर डेमो दिया गया।

सभी प्रशिक्षणार्थियों, शिक्षकों ने उक्त प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त किया। संकुल प्राचार्य धरम सिंह महानंद ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि यह प्रशिक्षण आपदा विपदा के समय सभी शिक्षकों के लिये मील का पत्थर साबित होगा।  सभी शिक्षकों को नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर शुभकामनाएं दी गई। आभार व्यक्त देवेन्द्र मिर्चे व शेख रसीद कुरैशी ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से बुद्घप्रकाश मेश्राम, पूूरन साहू, कुलदीप वर्मा, रिपूसूदन पटेल, गणेश टंडन, गजेन्द्र टंडन, सत्येन्द्र मिश्रा, दुर्गा साहू, दीपक मिश्रा, निहारिका चंद्राकर, रूपा पांडे, ज्योति चंद्राकर, भुनेश्वरी साहू, आकाश साहू,यश चक्रधारी, हीरा लाल जोशी, राधेश्याम चंद्राकर, इसहाक मिंज, मुकेश साहू, प्रभा डडसेना, लता राजपूत, कैलाश साहू व अन्य शिक्षक उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट