महासमुन्द
भारती विवि में रक्तदान के लिए ली शपथ
16-Jun-2022 4:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जून। रक्तदान दिवस के अवसर पर आम जन में जागरूकता एवं मानवता के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु भारती विश्वविद्यालय में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
यह शपथ ग्रहण भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कुलपति डॉ एचके पाठक, कुलसचिव डॉ विरेन्द्र कुमार स्वणर्कार की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रो ललित, डॉ रुचि सक्सेना, डॉ प्रशांत सुद्दलवार, डॉ नम्रता जैन, डॉ निधि वर्मा, डॉ वंदना श्रीवास, डॉ। शालिनी सिंह, डॉ स्नेह कुमार मेश्राम, जितेंद्र साहू, निधि सोनी, वरुण साहू, नवीन विश्वकर्मा, जे अमित, पूजा सिंह, डाली चंद्राकर एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने जरूरतमंदों हेतु नि:स्वार्थ रक्तदान महादान का संकल्प लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे