महासमुन्द

आठवें चक्र में पश्चिम बंगाल की स्नेहा हलधर को हराने में सफल रहे बिहार के किशन कुमार
15-Jun-2022 6:47 PM
आठवें चक्र में पश्चिम बंगाल की स्नेहा हलधर को हराने में सफल रहे बिहार के किशन कुमार

अन्य चार टेबलों में सभी खिलाडिय़ों ने अपनी-अपनी बाजी ड्रा कर ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 जून। महासमुंद में खेले जा रहे ऑल इंडिया ट्राफ ी फ ीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट के तहत मंगलवार तक खेल का आठवां राउंड पूरा हुआ। बुधवार की शाम इसका समापन अंतिम 9वां राउंड खेलकर किया जाएगा। आठवें चक्र में कल केवल पहले टेबल पर जीत के लिए खिलाड़ी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। मैराथन चली इस बाजी को अंतत: बिहार के किशन कुमार पश्चिम बंगाल की स्नेहा हलधर को आठवें राउंडे में हराने में सफल रहे। इस कठिन मुकाबलें में बाकी के अन्य चार टेबलों में किसी भी खिलाड़ी ने जोखिम उठाना नहीं चाहा और सभी ने अपनी-अपनी बाजी ड्रा कर ली।

आठ चक्रों के बाद कुमार गौरव बिहार 7 अंक, स्नेहा हलधर पश्चिम बंगाल 6.5 अंक, विनोद शर्मा छत्तीसग 6.5 अंक, कामद मिश्रा मध्यप्रदेश 6.5 अंक, देबाप्रियो साहा पश्चिम बंगाल6.5 अंक, वंश अग्रवाल छग 6.5 अंक, ओम वर्मा यूपी 6.5 अंक, रामकिशन गुप्ता राजस्थान 6.5 अंक, अक्षत मोहबिया छत्तीसगढ़ 6अंक, मुकेश ठाकुर छत्तीसगढ़ 6 अंक, राजा बोस झारखंड 6 अंक, परी तिवारी छत्तीसगढ़ 6 अंक, दीपांकर सेनगुप्ता छत्तीसग 6 अंक पर रहे। 


अन्य पोस्ट