‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जून। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महासमुंद जिले में शहर से लेकर गांवों में लोगों ने योग किया। शहर के सार्वजनिक स्थानए संस्थानोंए स्कूलोंए गार्डन और घरों पर लोगों ने सामूहिक योग किया। जिला प्रशासन द्वारा भी सिरपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला योगमय हो गया और सभी ने शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम करके सभी को इसके लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में नगर के जनप्रतिनिधि सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह से योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर सीएमओ आशीष तिवारी, पार्षद मनीष शर्मा, एल्डरमेन अनवर हुसैन, नगर पालिका के सीता राम तेलक, दिलीप चन्द्राकर, करण यादव, डी आर श्रीवास, दुर्गेश कुंजेकार, नौशाद बख्श, गुमान सिंह ध्रुव, जयकिशन सोनी, जितेन्द्र मोहंती, शुभम सोना, कृष्ण कुमार वैष्णव, भागवत पेंदरिया, ललित साहू, राहुल श्रीवास्तव, ललित चन्द्राकर, मोहनदास मानिकपुरी व रामकुमार साहू के साथ अन्य उपस्थित रहे।
शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा के शाला परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के सभी स्टूडेंट्स, शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम किया। संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करते हुए योग के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षक घनश्याम ठाकुर, सरपंच जुगा यादव, अनारसिंह ठाकुर, जामसिंह दीवान, रेवाराम पटेल, जुगल यादव, श्यामसुंदर यादव, हितेश पटेल, संतोष साहू, तबस्सुम, दिलीप पटेल व लालसिंह ध्रुव के साथ अन्य मौजूद रहे।
सरायपाली ब्लॉक के शासकीय हॉयर सेकंडरी स्कूल मोहदा में कल मंगलवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न आसन व प्राणायाम किया। कार्यक्रम में प्राचार्य टीसी पटेल ने सभी को योग का महत्व बताते हुए रोजाना अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्याख्याता मालिक राम पटेल, होमराज चौधरी, के. साहू, एमआर पटेल, बीएल यादव, एचआर चौधरी, डीपी चौहान, वीपी गुप्ता, डीबी पटेल, वेणुधर टिकुलिया व गीरिजाशंकर चौहान उपस्थित थे।
बसना में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीलांचल सेवा समिति द्वारा योग फ ार ह्युमिनीटी का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में मंगल भवन के गार्डन में योगभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और योग किया। योग के बाद समिति द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया और शहीद वीर नारायण सिंह चौक से खेमड़ा तक की दौड़ लगाई। दौड़ में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, पार्षद शीत गुप्ता, केके शर्मा, वेणुधर साहू, प्रकाश सिन्हा, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, विकास वाधवा, मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल तुमगांव में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों के अलावा अन्य कर्मचारियों ने योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र में योगदिवस मनाया गया। इसमे भाजपा पदाधिकारियों व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। शहीद भगत सिंह खेल मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और योग शिक्षक डॉ. संजय गोयल, सुरेंद्र पांडे व श्यामलाल ठाकुर ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय सभागार कक्ष में योगाभ्यास आयोजित किया गया। यहां न्यायाधीश व न्यायालयीन अधिकारी.कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षिका पूनम पटले और प्रशिक्षक संदीप पटले ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराया। जिसमें जिला व सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पाण्डेय, अपर जिला व सत्र न्यायाधीश लीलाधर सारथी, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सोनवानी, सिविल न्यायाधीश रविंदर कौर, सिविल न्यायाधीश अदिति ठाकुर शराफ, सिविल न्यायाधीश राहुल शराफ, सिविल न्यायाधीश योगिता जांगड़े, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दामोदर प्रसाद चंद्रा के साथ अन्य मौजूद थे।