महासमुन्द

छह ग्राम पंचायतों में होंगे विकास कार्य, 25 लाख मंजूर
17-Jun-2022 3:24 PM
छह ग्राम पंचायतों में होंगे विकास कार्य,  25 लाख मंजूर

महासमुंद,17 जून। क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव का आभार जताया। कल गुरूवार को ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच सोनसाय निर्मलकर, उपसरपंच श्यामलाल पटेल, पंच अमृत गायकवाड़, शशि साहू, हरिशंकर साहू, रेखु पटेल, उदे पटेल, घांसु निषाद,डिगेश्वर, सत्यम, मनोज ढीढी, सचिन पटेल, गोवर्धन बघेल, मुकेश पटेल, डेरहा धीवर, संतोष धीवर आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव से मुलाकात की।

पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात के दौरान संसदीय सचिव को बताया कि यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सात लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत भोरिंग में पांच लाख की लागत से सहदेव सेन के घर से मेहर मोहल्ला तक पेवर ब्लॉक निर्माण, ग्राम पंचायत बिरकोनी में पांच लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत मचेवा में तीन लाख की लागत से किशन साहू के घर से सरस्वती शिशु मंदिर तक नाली निर्माण, ग्राम पंचायत लखनपुर में तीन लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण व ग्राम पंचायत परसदा ख में दो लाख की लागत से रंगमंच निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है।


अन्य पोस्ट