मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, ईस्टर्न रेल्वे, वेस्टर्न रेल्वे, साउथ सेंट्रल रेल्वे बच्चे शामिल हो रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जून। महासमुंद में पहली बार राष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट एवं गाइड नई दिल्ली द्वारा शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के सभागार में 19 जून से 23 जून तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस योग शिविर में 8 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, ईस्टर्न रेल्वे, वेस्टर्न रेल्वे, साउथ सेंट्रल रेल्वे के स्काउट एवं गाइड के बच्चे शामिल हो रहे हैं। बच्चों के आवास की व्यवस्था शासकीय महाविद्यालय के कन्या छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मचेवा में किया गया है।
इस शिविर का शुभारंभ 19 जून को 4 बजे मुख्य अतिथि विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव छग शासन विधायक महासमुंद राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड छग, अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जिला महासमुंद, विशिष्ट अतिथि शिवांगी सक्सेना सहायक निदेशक स्काउट गाइड नई दिल्ली, कैलाश सोनी राज्य सचिव छत्तीसगढ़, ऐतराम साहू जिला मुख्य आयुक्त, एस चंद्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी जिला आयुक्त गाइड महासमुंद के द्वारा किया जाएगा।
शिविर में राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी चौधरी, राज्य मास्टर ट्रेनर डॉ करूणा मसीह, राज्य संगठन आयुक्त गाइड, राजेश तिवारी नगरी, पवन नायक बरमकेला रायगढ़, मधुबाला कौशल बालोद, अन्नपूर्णा पांडे रायपुर होंगे। शिविर संचालक की भूमिका शिवांगी सक्सेना सहायक निदेशक भारत स्काउट एवं गाइड नई दिल्ली रहेंगी। अवसर पर जिला के कमल लुनिया जिला संगठन आयुक्त, रामकुमार साहू जिला सचिव, शैलेश नायक, लीनू चंद्राकर, लता वैष्णव, लिलिमा साहू, तुलेन्द्र सागर,संतोष साहू, चंद्रकांता ठाकुर, प्रमोद कन्नौजे विशेष भूमिका में रहेंगे।
संपूर्ण शिविर में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित स्काउट गाइड प्रेम पटेल, भूपेंद्र कुमार साहू, यतेंद्र कुमार साहू, हर्ष सोनकर, चूड़ामणि साहू, देवकी वर्मा, भूमिका साहू, लता घीवर, ललिका धीवर, सुजाता यादव, कल्पना जांगड़े, हेलन ध्रुव, नाजिया, योगिता निषाद, लीना यादव, नंदनी वर्मा, नीरज साहू रहेंगे। उक्त जानकारी जिला स्काउटर प्रतिनिधि जागेश्वर सिन्हा ने दी है।