महासमुन्द
महासमुंद, 17 जून। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल महासमुंद ने लोहिया चौक महासमुंद में हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में भरत चंद्राकर,देवेंद्र दुबे, विजय साहू, हुकुम चंद शर्मा उपस्थित थे। मुख्य प्रवक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी और कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार प्रेमु साहू को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहू समाज के जिला अध्यक्ष धरम साहू, बिपिन बिहारी महंती, महेश मक्कड़, कौशिल्या बंसल, राजेश्वरी तिवारी, दिनेश रूपरेला, आनंद साहू, विजय साहू, संदीप तंबोली, नोहर साहू, कान्हा प्रधान, हिमांशु तिवारी, सुरेंद्र महाराज, राज चंद्राकर, जयंत यादव, किशोर शर्मा, पूरन दास, गिरीश चक्रधारी, नितेश पांडे, भीम सिन्हा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।