महासमुंद, 18 जुलाई। दो साल पहले युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से उसके पति शराब पीकर आए दिन विवाद कर मारपीट व गला दबाता था। विवाह के दो साल तक उसकी प्रताडऩा को विवाहिता ने सहा लेकिन अंत में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना 10 अगस्त 2020 की है। मामला बसना थाना के ग्राम पिरदा का है। दोनों का विवाह 2018 में मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत हुआ था। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि ग्राम पिरदा निवासी स्वाति चौहान पति तेज कुमार चौहान के आत्महत्या के जांच पता चला कि उसने अपने पति तेज कुमार के प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की है।
मृतका के ससुर जनेलाल चौहान 50 साल ने सरपंच आतराम चौहान के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त 2020 सुबह वह परिवार के साथ काम करने अपने खेत में गया था। वापस आए तब देखा कि बड़ी बहू स्वाति के कमरे का दरवाजा बंद है। दरवाजा खोला तो देखा कि वह मकान के छत में लगे पंखे की हुक में साड़ी से फांसी पर लटकी हुई है।
कांवरियों का बड़ा जत्था श्वेत गंगा से जल लेकर अभिषेेक के लिए पहुंचे हैं
सावन का पहला सोमवार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जुलाई। सावन का आज पहला सोमवार है। लिहाजा मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। बीते सालों में कोरोना के कारण शिवालयों में ताला पड़ा हुआ था। आज सुबह से लोग बेल पत्र, धथूरे का फूल, दूध आदि लेकर शिवालयों की ओर निकल पड़े हैं। कांवरिये भी श्वेत गंगा बम्हनी से जल लेकर पैदल सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव को जल चढ़ाने भारी तादात में निकले हुए हैं। महासमुंद के रास्ते में उनके रुकने, चाय पानी, नाश्ते की व्यवस्था की गई है। कनेकेरा स्थित शिवालय में सुबह पांच बजे से श्रध्दालुओं की काफी भीड़ है और इनमें अधिकांश महिलाएं हैं।
श्वेत गंगा बम्हनी से कांव में जल लेकर गंधेश्वर महादेव सिरपुर कांवरियों के यात्रा की शुरुआत परसों शनिवार से हुई थी। कल शाम तक ये सिरपुर पहुंचे और आज सुबह से अधिकांश कांवरिए वापसी में हैं। समाचार लिखे जाने सुबह साढ़े 10 बजे तक करीब 400 कांवरिए सिरपुर पहुंचे थे। यहां पहुंचे कांवरियों ने आज सुबह से ही गंधेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया है।
तुमगांव थान प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि प्रशासन व पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। वहीं नदी के आसपास भी टीम तैनात है। आज सुबह से शुरू जलाभिषेक का कार्यक्रम शाम तक चलेगा। श्रद्धालुओं को अव्यवस्था न हो इसलिए पुख्ता इंतजाम सिरपुर में किए गए हैं।
मालूम हो कि सावन के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में अचछी भीड़ रहती है और शिवभक्तों में एक अलग ही उत्साह रहता है। भक्त इस दिन अधिकांश लोग उपवास करते हैं और शिवालयों में जाकर हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक कर बेल पत्र, धतूरा सहित प्रसाद चढाक़र परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हैं। पंडित हेमंत द्विवेदी ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा महीना है। वैसे तो शिव को एक लोटा जल, एक बेलपत्र और अक्षत के चंद दाने ही भक्तों का कष्ट हरने के लिए प्रेरित कर देते हैंं, परंतु यदि पूजा के बाद उन्हें तीन बार श्रद्धा पूर्वक बम-बम के नाद के साथ याद किया जाता है तो शंकर की अपार कृपा होती है।
महासमुंद, 18 जुलाई। डेरहाराम यादव वन विकास निगम चौकीदार सुकुलबाय से मिली सूचना अनुसार एक दंतैल हाथी सोमवार की सुबह से वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 46,54,55 में नादंबारु, सुकुलबाय, केशलडीह, खिलशाली, बदौंरा, तालाझर के बीच जंगल में विचरण कर रहा है। उन्होंने इन गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को रात के अंधेरे में घरों से नहीं निकलने, खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है।
महासमुंद, 18 जुलाई। रातभर हुई बारिश का चोरों ने फायदा उठाकर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दुकान व घर में प्रवेश कर सामान,सोने चांदी के जेवरात व नकदी रकम पार किया है। तीनों ही मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। फिलहाल अभी तक चोरों के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के मुख्य मार्केट गोलबाजार स्थित रेडीमेड कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों ने शनिवार-सोमवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
दुकान के संचालक चंद्रशेखर देवांगन के मुताबिक 60 से 70 हजार रुपए का कपड़ा चोरी हुआ है। बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सुखरीडबरी निवासी प्रकाश ध्रुव का गांव के रोड किनारे कपड़े की दुकान है। रोजाना की तरह प्रकाश 6 जुलाई की रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। अगली सुबह शटर टूटा हुआ मिला। दुकान में रखे करीब 95 हजार के रेडीमेड कपड़े गायब थे। वहीं पटेवा पुलिस के अनुसार श्याम नगर झलप की रहने वाली ऊषा किरण शुक्ला का मछली तालाब वार्ड नंबर 7 में मकान है। वे अपने दूसरे मकान में थीं। 16 जुलाई की सुबह लौटने पर आलमारी का लॉक टूटा मिला। उसके अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी 25 हजार नहीं थे।
महासमुंद, 17 जुलाई। तुमगांव हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।
कल सत्याग्रह के 141 वें दिन पानी बरसात के बाद भी लगभग 30.35 किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया।
महासमुंद, 17 जुलाई। शासकीय बृजराज अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद में शनिवार को बाल कैबिनेट का गठन किया गया। शाला में बच्चों को सहसंज्ञानात्मक शिक्षा के रूप में गतिविधी के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान की प्रक्रिया के प्रयोग के साथ समझाने के लिए नवाचार करते हुए शिक्षक नरेश साहू के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया कर बाल केबिनेट का गठन किया गया। इसमें चुनाव में अपनाई जाने वाली प्रत्येक प्रक्रिया जैसे नामांकन, नाम वापसी, प्रचार प्रसार, घोषणा प्रत्र पठन करना आदि को पूरा कराया गया।
इस चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आबंटन व मतपत्र तैयार किया गया और प्रत्येक छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया। अंत में मतपेटी का सिलिंग व दूसरे दिन गणना उम्मीदवार के एजेंट के सामने किया गया। इस प्रक्रिया से बच्चे चुनाव प्रक्रिया को प्रयोगात्मक रूप से समझा और मतपत्र, मतपेटी आदि शब्दों से परिचित हुए।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाला की शिक्षिका जमुना साहू, सोनल साहू, स्वाति चंद्राकर, पुष्पांजली नेटी ने मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। बाल केबिनेट में प्रधानमंत्री के रूप में शाला नायक पंकज पटेल, ज्योति ध्रुव और कक्षा 6 वीं कक्षा नायक चिराक यदु, अनन्या बोटकेवार, कक्षा7 वीं नायक करन यादव, सोनल सोनवानी, कक्षा 8 वीं नायक मेघा चंद्राकर, अंशुल आवड़े का चयन हुआ।
चयनित छात्र-छात्राओं को शाला की प्रधान पाठक विजयलक्ष्मी चंद्राकर ने उनकी जिम्मेदारियों को बताते हुए शुभकामनाएं दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ग्राम पंचायत कांपा, मुस्की, गोपालपुर व खट्टीडीह में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण करने के साथ ही चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को तुंहर विधायक तुंहर द्वार अभियान के तहत संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ग्राम पंचायत कांपा, गोपालपुर, मुस्की व खट्टीडीह पहुंचे। यहां संसदीय सचिव ने जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने अपनी मांगों की ओर संसदीय सचिव का ध्यानाकर्षित कराया, जिस पर उन्होंने जल्द ही उचित पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शासन की योजनाओं का जिक्र करते हुए उनका लाभ उठाने का आव्हान कियाऔर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना चला रही है। योजना के तहत राज्य के कृषि मजदूरों को प्रति वर्ष 7 हजार रुपए दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। पिछले दिनों मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में प्रदेश में प्रचलित मछली नीति के स्थान पर नई मछली पालन नीति लागू करने के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया। इसी तरह प्रदेश सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं बनाई है, जिससे खेती किसानी की ओर लोगों का फिर से झुकाव हो रहा है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नरवा, गरवा, घुरवा और बारी व गोधन न्याय योजना को अनूठी योजना बताते हुए कहा कि इन योजनाओं की मदद से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो पा रहा है। गांवों का तेजी से विकास भी हो रहा है। वहीं गांवों में गौठान बन जाने और गोधन न्याय योजना लागू होने से आवारा पशुओं से लोगों को निजात मिली हैै।
अब यह लोगों के रोजगार का माध्यम भी बन गया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य आरीन भागीरथी चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर,
राशि महिलांग, दिलीप चंद्राकर, मानिक साहू, आवेज खान, गजेंद्र साहू, नवदीप चंद्राकर, मोतिन ध्रुव, नारायण साहू, सुरेंद्र दुबे, चंद्रशेखर साहू, सालिक कंवर, भुवनेश्वर घ्रुव, नंदा कंवर, प्यारेलाल दीवान, नरेंद्र दीवान, ईश्वर दीवान, सरस्वती साहू, स्मिता ध्रुव, मनोज दीवान, गंगाराम साहू आदि मौजूद थे।
महासमुंद, 17 जुलाई। भारत के 15 वें राष्ट्रपति के तौर पर भाजपा और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जिताने और वोट देने के निवेदन करने के लिए शनिवार को भाजपाइयों ने कांग्रेसी विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मुलाकात की। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिखीराम के साथ अन्य ने महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निवास में भेंटकर राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम सावरकर, तुमगांव-सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, झलप-पटेवा मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, मनीष बंसल, दिनेश रूपरेला, सुधा साहू, सुरेखा कंवर, नरेश नायक के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सडक़ निर्माण होने से काफ ी सहूलियत होगी।
शनिवार को जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर के नेतृत्व में उपसरपंच टीकम विश्वकर्मा, राजेश्वर साहू, करण सिंह राजपूत, टीकम निषाद, मिथलेश्वरी, गोमती विश्वकर्मा, धारणी निषाद, बिंदू साहू, मेनका विश्वकर्मा, मोनिका साहू, अमिता साहू, पिंकी निषाद, युवराज साहू, नारायण देवदास, गोमती साहू, दुलारी निषाद, रूखमणी साहू, कार्तिक निषाद, रूखमणी निषाद, श्याम बाई निषाद, हेमिन निषाद, यमुना देवदास, ईश्वरी देवदास, नर्मदा देवदास, संतोषी निषाद, मंजू सेन, महेश्वरी निषाद, खेमिन निषाद, तारणी निषाद, कुलेश्वरी निषाद, सुशीला निषाद आदि ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की पहल पर सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। इस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं संसदीय सचिव ने कहा कि क्षेत्र में प्रवास के दौरान अक्सर मुढ़ैना मार्ग निर्माण की मांग की जाती रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन का ध्यानाकर्षित कराया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर से दंतैलों की वापसी हो गई है। पिछले दो.तीन दिनों से दो दंतैल आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। जिससे वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी दिया है।
वन विकास निगम के चौकीदार के अनुसार शनिवार सुबह एक दंतैल को वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 46,53, 54 में नांदबारु, सुकुलबाय, केशलडीह, खिरसाली, बंदोरा, तालाझर के बीच जंगल में विचरण करते हुए देखा गया है।
विभाग ने दंतैल की आमद की खबर के बाद नांदबारु, सुकुलबाय, केशलडीह, खिरसाली, बंदोरा और तालाझर के ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किया है। दंतैल की आमद की खबर के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हाथी भगाओ फसल बचाओ के संयोजक राधेलाल सिन्हा का कहना है कि क्षेत्र में दंतैलों के आतंक से सभी परेशान हैं।
महासमुंद, 17 जुलाई। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन एवं जिला मीडिया प्रभारी कादिर चौहान ने महासमुंद एस डी ओ पी कल्पना वर्मा से मुलाकात कर महासमुंद तहसीलदार के विरुद्ध कोर्ट से स्पष्ट आदेश के बाद भी एफ आई दर्ज नहीं किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी ने कहा है कि 23 जून को महासमुंद न्यायालय ने तहसीलदार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश दिया था। लेकिन यह भ्रष्ट अधिकारी और बाबू आज भी पद पर बने हुए हैं, उल्टा शासन प्रशासन उसे संरक्षण देने का काम कर रही है।
कोर्ट के आदेश में स्पष्ट है कि प्रेमु लाल साहू के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जावे और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर उनको भी दंडित किया जाए।
इसके बाद तो कलेक्टर को चाहिए कि तहसीलदार प्रेमू साहू को निलंबित कर दें। कार्रवाई न होने से जनता का विश्वास टूट रहा है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जावे और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जावे अन्यथा आम आदमी पार्टी 22 जुलाई को महासमुंद कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। महासमुंद जिले में कल शनिवार को इस सीजन के अब तक के सर्वाधिक 15 संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं 3 लोग स्वस्थ भी हुए हैं और इसी के साथ जिले में 69 कोरोना एक्टिव केस हैं। सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है और सभी का स्वास्थ्य स्थिर ही है।
जिले में जुलाई माह में अब तक 85 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिनमें से 50 फीसदी से अधिक संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। सरायपाली के रेहटीखोल चेकपोस्ट और बागबाहरा के टेमरी चेकपोस्ट पर 28 जून से अब तक 550 से अधिक राहगीरों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना जांच दल अधिकारी डॉ,छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए टीम लगातार बाहर से आने वाले लोगों पर ध्यान दे रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था कल शनिवार को बम्हनी से सिरपुर रवाना हुआ। कांवरिये आज रविवार की दोपहर तक सिरपुर पहुंचेेंगे तथा सोमवार को अल सुबह जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों की सुरक्षा के लिए हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी की व्यवस्था की गई है। यह पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी और जवान तैनात रहेंगे। आज रविवार को भी जलाभिषेक करने कांवरियों का जत्था सिरपुर रवाना हो रहे हैं।
इस साल कांवर यात्रियों के लिए बम्हनी और सिरपुर के अलावा जगह-जगह कांवर स्टैंड बनाया गया है। तुमगांव टीआई विनोद शर्मा ने बताया कि कांवर यात्रियों की संख्या और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस साल 4 पेट्रोलिंग टीम के साथ फिक्स प्वाइंट में जवानों की तैनाती की गई है। वहीं सिरपुर में गंधेश्वर मंदिर के अलावा चौक-चौराहों पर पुलिस के बल तैनात है।
उन्होंने बताया कि तुमगांव से कुहरी मोड़, कुहरी मोड़ से छपोराडीह और वहां से सिरपुर तक लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग हो रही है। कल से सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना के लिए सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले कांवरिये पवित्र जल लेकर बम्हनी पहुंच रहे हैं। सुबह से बम्हनी में कांवरियों की भीड़ शुरू हो गई थी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। पटेवा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने 2 युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 बाइक बरामद की है जिसकी कीमत सवा 2 लाख आंकी गई है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने ग्राहक तलाश रहे थे उसी समय घेराबंदी कर बस स्टैंड पटेवा के पास पकड़ा।
पटेवा प्रभारी पटेवा गोपाल धुर्वे ने बताया कि कल शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक सीजी 10 ईके 8902 को झलप बस स्टैण्ड में बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पटेवा व साइबर की संयुक्त टीम बस स्टैंड झलप पहुंची और घेराबंदी कर उक्त बाइक में बैठे ग्राम भेजरीडीह थाना खरोरा जिला रायपुर हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रिक्सापारा भांठापारा बलौदा बाजार निवासी विमल जांगडे को पकड़ा।
पूछताछ पर रेल्वे स्टेशन रायपुर शराब दुकान के पास बाइक को चोरी करना बताया। वहीं अन्य 4 नग बाइक को तुरतुरिया मेला जिला बलौदाबाजार एवं थाना पलारी क्षेत्र के आसपास चोरी करना कर ग्राम छिंदौली थाना पटेवा निवासी घनश्याम जोगी 35 साल के पास बिक्री करना बताया। बिक्री रकम 16 हजार देना शेष देना बताया।
महासमुंद, 17 जुलाई। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखेपुर में मध्याह्न भोजन की बात को लेकर समिति के सदस्य व जनप्रतनिधि के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे की पिटाई करते हुए जाने से मारने की धमकी दे डाली। मध्याह्न भोजन समिति के सदस्य अंगद डड़सेना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक बिरंची भोई, गांव के विभीषण डड़सेना व धरमसिंह भोई व विभीषण डड़सेना की रिपोर्ट पर अंगद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
समिति के सदस्य ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि स्कूल के प्रधान पाठक शिव प्रसाद सिदार ने फोन कर बताया कि गांव का धरम सिंह व विभीषण स्कूल के मध्याह्न भोजन की रसोई में घुसकर भोजन की मात्रा अधिक है कहकर विवाद कर रहे हंै और अंगद डड़सेना को बुलाओं कह रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद भी नहीं गया, लेकिन ये दोनों प्रधानपाठक को परेशान कर रहे थे। दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। ये लोग मिडिल स्कूल के प्राचार्य बिरंची भोई के साथ शराब पीकर वाद-विवाद कर रहे थे।
अंत में प्रधानपाठक के दोबारा बुलाने पर स्कूल पहुंचा तो मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक बिरंची भोई के साथ गांव का धरमसिंह एवं विभीषण डडसेना खड़ा था। स्कूल पहुंचते ही धरमसिंह व विभीषण ने पिटाई करते हुए ईंट से सिर में मारकर चोट पहुंचाया। खून से लथपथ हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उसके सिर में 9 टांके लगे हैं।
लोगों को सावधानी बरतने की अपील ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। जिले में लगातार बारिश से रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। यही नहीं जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बरसाती नालों में पानी का तेज बहाव होने के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। लगातार हो रही बारिश से शहर के त्रिमूर्ति कॉलोनी, सुभाष नगर, नयापारा, दलदली एवं रमन टोला में सडक़ों पर पानी भर गया। इसके चलते इन क्षेत्रों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों की मानें तो बड़े नालों व नालियों की बारिश के पहले सफाई नहीं होने के कारण शहर में यह स्थिति निर्मित हुई है। त्रिमूर्ति कॉलोनी में चारों ओर पानी ही पानी भर गया है।
बीती रात लगातार बारिश से आज सुबह तक जिला मुख्यालय से रायुपर जाने वाली नेशनल हाइवे में बाढ़ जैसा नजारा दिखा। जिले के खेत, गांव सब पानी से तर बतर है। कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आज सुबह राहगीरों ने यह फोटो छत्तीसगढ़ को आज सुबह मुहैया कराई है। स्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने जिले के लोगों से नदी-नालों एवं पुराने पुल-पुलियों को पार करते समय एहतियात बरतने की अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। उन्होंने कहा है कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए पालतू जानवरों को पहले से ही सुरक्षित तथा ऊंचे स्थानों पर भेज दें या जल स्तरबढ़ रहा हो तो उन्हें खुला छोड़ दें।
मालूम हो कि जिले में बाढ़ से होने वाली जनहानि और धनहानि को रोकने के मकसद से जिला स्तर पर तैयारियां पिछले जून से शुरू हो गई है। मानसून के चलते कल रात को भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि, नदी-नालों के उफान तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं तत्काल राहत पहुंचने के निर्देश दिए।
रात भर भारी बारिश के बाद जिले की स्थिति का जायजा लेते हुए कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने शहर या गांव में बाढ़ की संभावना और विगत वर्ष में बाढ़ के सबसे उच्च स्तरों को जानें। अपनी बहुमूल्य वस्तुओं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य तथा सहायता केन्द्र की जानकारी रखें। आपातकालीन किट तैयार करें, जिसमें सूखा खाद्य पदार्थ, पेयजल, आवश्यक दवाएं, रेडियों, टॉर्च, जरूरी कागजात, आपात दूरभाष नम्बर सूची, मोमबत्ती, माचिस, रस्सी आदि शामिल हों तथा इन्हें उपयोग हेतु चालू हालत में रखें।
उन्होंने कहा है कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए पालतू जानवरों को पहले से ही सुरक्षित तथा ऊंचे स्थानों पर भेज दें या जल स्तरबढ़ रहा हो, तो उन्हें खुला छोड़ दें। बाढ़ की चेतावनी मिलने पर उसका पालन करें। अपने पड़ोसियों को सूचित करें तथा सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चलें जाएं। यदि स्थान छोड़ रहे हैं, तो अपने साथ आपाकालीन किट जरूर ले जाएं। घर छोडऩे से पहले बिजली का मुख्य स्विच, गैस और पानी के नलों को बंद कर दें एवं मित्रों व रिश्तेदारों को अपने प्रस्थान की जानकारी दें।
पुलिस और दमकल अधिकारियों के अनुदेशों का पालन करें व उन्हें सहयोग दें। उबाला हुआ या क्लोरीन की टेबलेट से साफ किया हुआ पानी पियें। सांप, विषधर जंतुओं से बचकर रहें। कलेक्टर ने कहा है कि बाढ़ का पानी न पियें और न ही उससे भोजन पकाएं। बाढ़ के पानी के सम्पर्क में आया हुआ खाद्य पदार्थ न खायें। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में न जाएं तथा गाड़ी चलाने से बचें। मदद के बिना बाढ़ के पानी में न जाएं। बच्चों को बाढ़ के पानी के पास खेलने ना दें। उन बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें, जो बाढ़ के पानी में भीगे हों। अफवाहें न फैलायें और न ही उन पर ध्यान दें।
महासमुंद में निचली बस्ती मे पानी भर गया था जिसके निकासी की व्यवस्था की जा रही है। एक मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हुई है। क्षतिग्रस्त मकान के निवासियों को रैनबसेरा में ठहराया गया है। जनहानि नहीं हुई है।
तहसील बागबाहरा में अभी तक किसी प्रकार की मकान क्षति, पशुक्षति एवं जनहानि नहीं हुआ है। वही तहसील बसना अंतर्गत बारिश से 1 मकान आंशिक क्षति की जानकारी है । इसी प्रकार पिथौरा तहसील में अभी तक किसी प्रकार की मकान क्षति, पशुक्षति एवं जनहानि नहीं है। कलेक्टर सतत नजऱ बनाए हुए पल-पल जानकारी ले रहे हैं।
महासमुंद, 16 जुलाई। संभाग स्तरीय एक दिवसीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल स्पर्धा का आयोजन जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में पांच जिलों के टीमों को हिस्सा लेना था, लेकिन मात्र तीन ही जिलों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दो जिलों से टीम नहीं आई। इस स्पर्धा में बालक और बालिका 14 व 17 आयु वर्ग में शामिल थे। इसमें बालक के कुल 6 और बालिका की 3 टीमें थीं। इस स्पर्धा में 14 आयु वर्ग बालक में कोटा रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ, बालक 17 आयु वर्ग में कोटा रायपुर विवेकानंद विद्यापीठ व बालिका 17 आयु वर्ग में महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सहायक खेल अधिकारी अंजली बरमाल, व्यायाम शिक्षक हीरेंद्र साहू ने बताया कि इस स्पर्धा में रायपुर, महासमुंद व धमतरी जिले के कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रत्येक वर्ग से कुल 4-4 मैच खेले गए। बालिका वर्ग में धमतरी और महासमुंद के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें महासमुंद विजयी रही। वहीं बलौदाबाजार व गरियाबंद की टीम नहीं पहुंची। इसके अलावा बालिका आयु वर्ग 17 में महासमुंद व धमतरी के बीच खेला गया। इसमें भी धमतरी को हार का सामना करना पड़ा।
प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में सुनील, गणेश कोसर, सेवन दास मानिकपुरी, बेदराम रात्रे, नीलम सिन्हा, नारायण गभेल, इंद्राणी भास्कर, अंजलि साहू, तृषा शर्मा, नीलिमा राजपूत, रामेश्वरी दीवान, पुष्पा ध्रुव, राजेश्वरी ध्रुवंशी, भोजराज सिदार, आदित्य, लिंगराज देवांगन, बृज भूषण ठाकुर, रायपुर से छन्नू साहू खिलेंद्र साहू शामिल थे। उन्होंने बताया कि फ ाइनल मैच 14 आयु वर्ग बालक में कोटा विवेकानंद विद्यापीठ व सेजस नयापारा महासमुंद के बीच मैच हुआ।
इसमें रायपुर ने महासमुंद को हराकर मैच जीता। इसी प्रकार 17 बालक आयु वर्ग में कोटा रायपुर विवेकानंद विद्यापीठ व धमतरी के बीच हुआ।
इसमें धमतरी को हार का सामना करना पड़ा। रायपुर की टीम विजयी रही। इसके अलावा बालिका आयु वर्ग 17 में महासमुंद व धमतरी के बीच खेला गया। इसमें भी धमतरी का हार का सामना करना पड़ा। महासमुंद की टीम विजयी रही।
व्यायाम शिक्षक हीरेंद्र साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता भाग लेने वाले आयु वर्ग के बच्चों का चयन राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा के लिए होगा। चयन सूची बनने के बाद ये जगदलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करेंगे।
महासमुंद, 16 जुलाई। जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने बताया है कि जिले के दो गोठानों में गौमूत्र की खरीदी 20 जुलाई से की जाएगी। इसकी शुरुआत जिले की दो गोठानों बम्हनी और बडग़ांव से होगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारी और संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पशुपालकों को काफी फायदा होगा।
जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि जिले में लगभग 16 हजार से ज्यादा गोठानों में मवेशी पंजीकृत हैं। बिरकोनी में 1384 गौवंशी और बडग़ांव में 983 पशु हैं। उन्होंने बताया कि गौमूत्र में पाए जाने वाला यूरिया बहुत से कीटों और बीमारियों को नियंत्रित करता है।
गौमूत्र गौठान समिति के जरिए खरीदा जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गौमूत्र में बॉयो फर्टिलाइजर और बॉयो इंसेक्टिसाइड तैयार किए जाते हैं। गौमूत्र में यूरिया सहित अनेक मिनरल और एन्जाइम्स भी होते हैं। फर्टिलाइजर के रूप में गौमूत्र इस्तेमाल से पौधों की ऊंचाई और जड़ में अच्छी वृद्धि होती है। मिट्टी में भी लाभकारी जीवाणु में वृद्धि होती है। गौमूत्र का इस्तेमाल जैविक कीटनाशक बनाने में किया जाएगा। राज्य में कई जगहों पर जैव कीटनाशक पहले से बनाए जा रहे हैं। लेकिन अब इसे संगठित रूप दिया जा रहा है। गौमूत्र की खरीदी से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति भी और बेहतर होगी। सरकार के इस कदम से गायों की बेहतर सुरक्षा होगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 16 जुलाई। ओडिशा से 50 किलो गांजा लेकर आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांकरा पुलिस द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार लेकर सांकरा की ओर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 50 किलो गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना के बाद एलर्ट हुई सांकरा पुलिस ने नारायणपुर के पास थाना सांकरा के पास क्रेटा कार जो तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागते देखा।
कार की रफ्तार देख पुलिस द्वारा कार को रोका गया। वाहन कौसल साहू लेरगा थाना झारबन्द जिला बरगढ़ चला रहा था। पुलिस पूछताछ एवं कार की तलासी में उक्त व्यक्ति की क्रेटा कार के डिक्की में रखे 02 प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ 50 पैकेटो में कुल 50 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कौसल को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 50 किलोग्राम कीमती करीबन दस लाख रू., गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 3,00000 रू., दो मोबाइल कीमती 1000 एवं कुल 13,01,000,00 रूपये को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट एवं 279 कार्यवाही की गई।
कोरोना बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन-कृष्णा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुलाई। जिले के सभी सरकारी केन्द्रों में 75 दिनों तक नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाना शुरू हो गया है। मालूम हो कि जिले में लगभग 7 लाख 83 हजार पात्रधारियों को लगाया यह डोज लगाया जाना है। नगरपालिका के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर और कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा पहुंचकर वैक्सीन बूस्टर डोज लगाने का शुभारंभ किया।
श्री चंद्राकर ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं जन सम्पर्क अधिकारी शशिरत्न पाराशर ने भी बूस्टर डोज लगवा ली। बूस्टर डोज लगाने आए हितग्राहियों को कोविड.19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट सौंपा गया। इस अवसर पर कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि कोरोना बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। जिन लोगों ने प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जल्द से जल्द लगवा लें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक मौजूद थे। यहां कलेक्टर ने कहा कि आज से 75 दिनों तक जिले के सभी वयस्क मुफ्त कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह वैक्सीन देश भर में सरकारी केन्द्रों पर मुफ्त में लगाई जा रही है। उन्होंने पात्रधारियों से अपील की है कि बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा.एस आर बंजारे ने बताया कि आज से 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज 75 दिनों तक नि:शुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थी। जिले में लगभग 7 लाक, 83 हजार पात्रधारियों को टीका लगाया जाना है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अरविन्द गुप्ता ने बताया कि बूस्टर डोज 60 साल से अधिक और 18 प्लस हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर को ही मुफ्त में प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही थी। लेकिन आज से जिले के 200 से अधिक सेंटरों में 18 प्लस कैटेगरी के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगायी जा रही है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा व आर एम एन सी एच ए सलाहकार डॉ मुकुंद राव उपस्थित थे।
महासमुंद, 16 जुलाई। बसना के एक मेडिकल स्टोर्स में कुछ लोगों ने तोडफ़ ोड़ करते हुए संचालक को चाकू दिखाकर मारने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दवाई दुकान संचालक सुरेन्द्र मिश्रा मेडिकल स्टोर में बैठे थे। शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले राजू यादव व उसके दो अन्य साथी एक्सीडेंट से चोट ग्रस्त हालत में दवाई लेने और इलाज करने के लिए बोले। मेडिकल संचालक ने एक्सीडेंट का मामला है समझ उन्हें शासकीय अस्पताल जाने को कहा।
इस पर राजू और उसके साथी गुस्सा हो गए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने उसे अपने पास रखे लोहे के चाकूनुमा हथियार निकाला और मारने का प्रयास। यही नहीं उन्होंने मेडिकल स्टोर का टेबल और बीपी नापने की मशीन के साथ अन्य सामान को तोड़ दिया।
महासमुंद, 16 जुलाई। ग्राम खरोरा के रहने वाले एक मजदूर की चार युवकों ने पिटाई कर दी। वे युवक प्रार्थी मजदूर को राह चलते रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मजदूर नहीं रुका। इसके चलते बाइक में सवार युवक फिसल कर सडक़ पर गिर गए। इसी बात को लेकर वे गुस्साए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम खरोरा निवासी पुरुषोत्तम बांधे ग्राम बेमचा की ओर गया था। वहां से वापस लौट रहा था उसी समय तुमगांव मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवक उसे रुकवाने का प्रयास करते हुए फिसलकर सडक़ में गिर गए। इसी बात से नाराज होकर ललित यादव, तोषन सेन व डोमन यादव ने गाली गलौज कर पिटाई की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुलाई। महासमुंद विकासखंड के ग्राम पचरी में शिक्षकों कमी से परेशान ग्रामीणों को शिक्षा विभाग ने अस्थाई तौर पर राहत दे दी है। इस सत्र में बच्चों की पढ़ाई खराब न हो इसलिए उनकी मांग पर दो शिक्षकों को भेजा है। इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। कल शुक्रवार को आदेश प्रसारित हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से रात में उन्हें आदेश भेजा गया है। आज शनिवार को दोनों शिक्षक ग्राम पचरी प्राथमिक स्कूल में ज्वाइनिंग कर चुके हैं।
इस बात की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमपी साहू ने दी है। उन्होंने बताया है कि ग्रामीणों की मांग पर ग्राम नरतोरा प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक चुन्नलाल साहू व ग्राम गुरुडीह की सहायक शिक्षिका रेणु ध्रुव को प्राथमिक शाला पचरी में अस्थाई तौर व्यवस्था में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गुरुडीह व नरतोरा में दर्ज संख्या के हिसाब से शिक्षक अधिक थे, इसलिए दोनों को वहां भेजा गया है। बीते 12 जुलाई को ग्राम पचरी के सरपंच, उप सरपंच व ग्रामीणों ने कलेक्टर जनचौपाल में पहुंचकर बताया था कि प्राथमिक स्कूल दो शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित हो रहा है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल में 194 छात्र हैं और उन्हें पढ़ाने केवल दो शिक्षक हैं। जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई, तो स्कूल में तालाबंदी करेंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुलाई। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रवि भगत ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज हैं। उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवाभाव की प्रतीक मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय की आबादी है। इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि वे देश के सबसे बड़े पर पद पर बैठने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। देश की आजादी के बाद यह पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं। इसके साथ ही ओडिशा प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन के कई दायित्वों निभाते हुए समग्र समाज के हित के लिए सदैव कार्य करती रही हैं। देश में 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज की आबादी है। मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही आदिवासी समाज का हर व्यक्ति खुश है। पत्रकारवार्ता के दौरान चंद्रहास चंद्राकर, ऐतराम साहू, प्रशांत श्रीवास्तव सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुलाई। आज शनिवार को भी महानदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है। लिहाजा इंटकवेल के मुख्य वॉल में घुसी रेत को पालिका कर्मी निकाल नहीं पा रहे हैं और दूसरे दिन भी शहर की आबादी को पार्याप्त पानी नहीं मिल पाया है। महासमुंद शहर की करीब 75 हजार आबादी पानी की किल्लत से परेशान है। मालूम हो कि हर साल महासमुंद में पीने के पानी के लिए यही स्थिति रहती है। पिछले 10 साल से रेत मुख्य वॉल में घुस रही है। मुख्य वाल में जाली और रेत रोकने के लिए दीवार भी नहीं उठाई गई है।
इस संबंध में सीएमओ आशीष तिवारी का कहना है कि मु़ख्य वॉल में जाली नहीं होने से रेत व कचरा घुस गया है। पूर्व के संबंध में कुछ नहीं कह पाऊंगा। वर्तमान में महानदी का जल स्तर कम होते ही मुख्य वॉल की सफाई के बाद उसमें जाली लगवाएंगे। स्थिति जस की तस है क्योंकि पानी का बहाव तेज है।
मालूम हो कि महानदी में पानी की आवक बढऩे के बाद से नदी में बने निसदा व समोदा बैराज के गेट को खोल दिया गया है। ताकि बारिश का पानी आसानी से बह जाए और बाढ़ की स्थिति निर्मित न हो। बैराज के अधिकारियों की मानें तो निसदा के 10 गेट खोले गए हैं। पिछले दो दिनों से इस गेट से पानी निकल रहा है। पानी का बहाव तेज है और बैराज का गेट खुला हुआ है। लिहाजा मुख्य वॉल की सफाई में समय लगेगा। इसके चलते दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सीएमओ ने बताया कि पालिका के कर्मी नदी के जल स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मियों की ड्यूटी सफाई के लिए लगा दी गई है। जैसे ही पानी कम होगा, कर्मी रेत व कचरों को मुख्य वॉल से निकालकर सफाई करेंगे। इसके बाद ही फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त पानी पहुंचेगा। इसके बाद शहर के सभी ओवरहैड टैंक भरेगा। वर्तमान में मोहारीभांठा व रावण भांठा स्थित ओवरहैड टैंक में बोर से पानी भरने की व्यवस्था है। लेकिन पांच ओवरहैड टैंक में यह व्यवस्था नहीं है। इन टैंक में पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहा है। इसलिए आज दूसरे दिन भी पानी की किल्लत से शहरवासी परेशान है। वार्डो में स्थापित बोर से शहरवासियों को पानी की सप्लाई की जा रही है।