महासमुन्द

पत्नी ने की थी खुदकुशी, दो साल बाद पति गिरफ्तार
18-Jul-2022 2:59 PM
पत्नी ने की थी खुदकुशी,  दो साल बाद पति गिरफ्तार

महासमुंद, 18 जुलाई। दो साल पहले युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से उसके पति शराब पीकर आए दिन विवाद कर मारपीट व गला दबाता था। विवाह के दो साल तक उसकी  प्रताडऩा को विवाहिता ने सहा लेकिन अंत में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना 10 अगस्त 2020 की है। मामला बसना थाना के ग्राम पिरदा का है। दोनों का विवाह 2018 में मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह  योजना के तहत हुआ था। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि ग्राम पिरदा निवासी स्वाति चौहान पति तेज कुमार चौहान के आत्महत्या के  जांच पता चला कि उसने अपने पति तेज कुमार के प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की है।

मृतका के ससुर जनेलाल चौहान 50 साल ने सरपंच आतराम चौहान के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त 2020  सुबह वह परिवार के साथ काम करने अपने खेत में गया था। वापस आए तब देखा कि बड़ी बहू स्वाति के कमरे का दरवाजा बंद है। दरवाजा खोला तो देखा कि वह मकान के छत में लगे पंखे की हुक में साड़ी से फांसी पर लटकी हुई है।


अन्य पोस्ट