महासमुन्द

मेडिकल दुकान में तोडफ़ोड़, संचालक को मारने का प्रयास
16-Jul-2022 4:52 PM
मेडिकल दुकान में तोडफ़ोड़, संचालक को मारने का प्रयास

महासमुंद, 16 जुलाई। बसना के एक मेडिकल स्टोर्स में कुछ लोगों ने तोडफ़ ोड़ करते हुए संचालक को चाकू दिखाकर मारने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस के अनुसार दवाई दुकान संचालक सुरेन्द्र मिश्रा मेडिकल स्टोर में बैठे थे। शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले राजू यादव व उसके दो अन्य साथी एक्सीडेंट से चोट ग्रस्त हालत में दवाई लेने और इलाज करने के लिए बोले। मेडिकल संचालक ने एक्सीडेंट का मामला है समझ उन्हें शासकीय अस्पताल जाने को कहा।

इस पर राजू और उसके साथी गुस्सा हो गए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने उसे अपने पास रखे लोहे के चाकूनुमा हथियार निकाला और मारने का प्रयास। यही नहीं उन्होंने मेडिकल स्टोर का टेबल और बीपी नापने की मशीन के साथ अन्य सामान को तोड़ दिया।


अन्य पोस्ट