महासमुन्द
मजदूर की पिटाई
16-Jul-2022 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 जुलाई। ग्राम खरोरा के रहने वाले एक मजदूर की चार युवकों ने पिटाई कर दी। वे युवक प्रार्थी मजदूर को राह चलते रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मजदूर नहीं रुका। इसके चलते बाइक में सवार युवक फिसल कर सडक़ पर गिर गए। इसी बात को लेकर वे गुस्साए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम खरोरा निवासी पुरुषोत्तम बांधे ग्राम बेमचा की ओर गया था। वहां से वापस लौट रहा था उसी समय तुमगांव मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवक उसे रुकवाने का प्रयास करते हुए फिसलकर सडक़ में गिर गए। इसी बात से नाराज होकर ललित यादव, तोषन सेन व डोमन यादव ने गाली गलौज कर पिटाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे