महासमुन्द

मुढ़ैना तक सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी, आभार के लिए विधायक से मिले ग्रामीण
17-Jul-2022 4:00 PM
मुढ़ैना तक सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी, आभार के लिए विधायक से मिले ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई।
मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सडक़ निर्माण होने से काफ ी सहूलियत होगी।

शनिवार को जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर के नेतृत्व में उपसरपंच टीकम विश्वकर्मा, राजेश्वर साहू, करण सिंह राजपूत, टीकम निषाद, मिथलेश्वरी, गोमती विश्वकर्मा, धारणी निषाद, बिंदू साहू, मेनका विश्वकर्मा, मोनिका साहू, अमिता साहू, पिंकी निषाद, युवराज साहू, नारायण देवदास, गोमती साहू, दुलारी निषाद, रूखमणी साहू, कार्तिक निषाद, रूखमणी निषाद, श्याम बाई निषाद, हेमिन निषाद, यमुना देवदास, ईश्वरी देवदास, नर्मदा देवदास, संतोषी निषाद, मंजू सेन, महेश्वरी निषाद, खेमिन निषाद, तारणी निषाद, कुलेश्वरी निषाद, सुशीला निषाद आदि ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की पहल पर सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। इस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं संसदीय सचिव ने कहा कि क्षेत्र में प्रवास के दौरान अक्सर मुढ़ैना मार्ग निर्माण की मांग की जाती रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन का ध्यानाकर्षित कराया।


अन्य पोस्ट