‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुलाई। महासमुंद में भाजपा युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय महासमुंद शहर महासमुंद ग्रामीण तुमगांव सिरपुर, झलप, पटेवा मंडल की महत्वपुर्ण बैठक हुई, जिसमें युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें बेरोजगारी भत्ते को लेकर आगामी समय में प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए कार्ययोजना बनाने की चर्चा की गई।
इस दौरान पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, पूर्व जिला महामंत्री ऐतराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, तुमगांव-सिरापुर अध्यक्ष पप्पू पटेल, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर झलप पटेवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, प्रकाश शर्मा, श्रीकांत साहू, प्रेम चंद्राकर, नामदेव साहू, कौशल्या बंसल,संदीप घोष, देवी चंद राठी, प्रशांत श्रीवास्तव, जसराज बाला चंद्राकर, दिनेश रूपरेला, आनंद साहू,विकास चंद्राकर, यशवंत साहू, रामेश्वर साहू, नंदू जल छतरी, अमन वर्मा, जतिन रूपरेला, नरेश नायक, ज्वाला मारकंडे, डीजे डिगेश साहू, आदित्य जैन, हेमंत कन्नौजे, अमित राय, पुरुषोत्तम साहू, मनोज यादव, जितेंद्र साहू, प्रेमनाथ ध्रुव, संदीप सिन्हा, मांझी साहू, प्रीतम राजेंद्र आदि उपस्थित थे।