महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 16 जुलाई। ओडिशा से 50 किलो गांजा लेकर आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांकरा पुलिस द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार लेकर सांकरा की ओर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 50 किलो गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना के बाद एलर्ट हुई सांकरा पुलिस ने नारायणपुर के पास थाना सांकरा के पास क्रेटा कार जो तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागते देखा।
कार की रफ्तार देख पुलिस द्वारा कार को रोका गया। वाहन कौसल साहू लेरगा थाना झारबन्द जिला बरगढ़ चला रहा था। पुलिस पूछताछ एवं कार की तलासी में उक्त व्यक्ति की क्रेटा कार के डिक्की में रखे 02 प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ 50 पैकेटो में कुल 50 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कौसल को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 50 किलोग्राम कीमती करीबन दस लाख रू., गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 3,00000 रू., दो मोबाइल कीमती 1000 एवं कुल 13,01,000,00 रूपये को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट एवं 279 कार्यवाही की गई।