महासमुन्द
15 संक्रमितों की पहचान
17-Jul-2022 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। महासमुंद जिले में कल शनिवार को इस सीजन के अब तक के सर्वाधिक 15 संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं 3 लोग स्वस्थ भी हुए हैं और इसी के साथ जिले में 69 कोरोना एक्टिव केस हैं। सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है और सभी का स्वास्थ्य स्थिर ही है।
जिले में जुलाई माह में अब तक 85 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिनमें से 50 फीसदी से अधिक संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। सरायपाली के रेहटीखोल चेकपोस्ट और बागबाहरा के टेमरी चेकपोस्ट पर 28 जून से अब तक 550 से अधिक राहगीरों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना जांच दल अधिकारी डॉ,छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए टीम लगातार बाहर से आने वाले लोगों पर ध्यान दे रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे