महासमुन्द

तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग, एसडीओपी से मिले आप के नेता
17-Jul-2022 3:58 PM
तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग, एसडीओपी से मिले आप के नेता

महासमुंद, 17 जुलाई। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन एवं जिला मीडिया प्रभारी कादिर चौहान ने महासमुंद एस डी ओ पी कल्पना वर्मा से मुलाकात कर महासमुंद तहसीलदार के विरुद्ध कोर्ट से स्पष्ट आदेश के बाद भी एफ आई दर्ज नहीं किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी ने कहा है कि 23 जून को महासमुंद न्यायालय ने तहसीलदार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश दिया था। लेकिन यह भ्रष्ट अधिकारी और बाबू आज भी पद पर बने हुए हैं, उल्टा शासन प्रशासन उसे संरक्षण देने का काम कर रही है।

कोर्ट के आदेश में स्पष्ट है कि प्रेमु लाल साहू के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जावे और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर उनको भी दंडित किया जाए।
इसके बाद तो कलेक्टर को चाहिए कि तहसीलदार प्रेमू साहू को निलंबित कर दें। कार्रवाई न होने से जनता का विश्वास टूट रहा है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जावे और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जावे अन्यथा आम आदमी पार्टी 22 जुलाई को महासमुंद कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
 


अन्य पोस्ट