महासमुन्द

सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर से दंतैलों की वापसी
17-Jul-2022 3:59 PM
सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर से दंतैलों की वापसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई।
सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर से दंतैलों की वापसी हो गई है। पिछले दो.तीन दिनों से दो दंतैल आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। जिससे वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी दिया है।
वन विकास निगम के चौकीदार के अनुसार शनिवार सुबह एक दंतैल को वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 46,53, 54 में नांदबारु, सुकुलबाय, केशलडीह, खिरसाली, बंदोरा, तालाझर के बीच जंगल में विचरण करते हुए देखा गया है।
 विभाग ने दंतैल की आमद की खबर के बाद नांदबारु, सुकुलबाय, केशलडीह, खिरसाली, बंदोरा और तालाझर के ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किया है। दंतैल की आमद की खबर के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हाथी भगाओ फसल बचाओ के संयोजक राधेलाल सिन्हा का कहना है कि क्षेत्र में दंतैलों के आतंक से सभी परेशान हैं।
 


अन्य पोस्ट