‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 सितम्बर। संकुल स्त्रोत केंद्र बृजराज के संकुल प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य ने संकुल केंद्र बृजराज के समस्त संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित कर शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं का समीक्षा किया। इस अवसर को संबोधित करते हुए चर्चा पत्र के एजेंडा सेवानिवृत्त शिक्षकों अधिकारियों द्वारा विद्यादान, आंकलन का महत्व, शाला त्यागी बच्चे, शाला में प्रवेश एवं ठहराव, चिंतनशील शिक्षक के कर्तव्य, पीएमश्री स्कूल, समुदाय के नेतृत्व में मूलभूत कौशल सीखना, हमर तिरंगा, उपचारात्मक शिक्षण क्यों, इन्हें अजमा सकते हैं, जैसे बिंदुओं को विस्तार से बताया।
इंस्पायर अवार्ड में ऑनलाइन प्रविष्टि, छात्रवृत्ति ऑनलाइन पंजीयन, अंगना मं शिक्षा कार्यक्रम, मेला आयोजन एवं एंडलाइन पंजीयन, स्कूल रेडिनेश कार्यक्रम, कोविड.19 टीकाकरण की जानकारी, स्वच्छता पखवाड़ा, साक्षरता सप्ताह, पाठ्य पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, सरस्वती साइकिल योजना, महतारी दुलार योजना, असर सर्वे की तैयारी, भाषा एवं गणितीय कौशल पर चर्चा, एनएएस परीक्षा की तैयारी, सभी विद्यालय में विद्यार्थी विकास सूचकांक की स्थिति, शिक्षकों का परिचय उक्त फोटो, केश-बुक संधारण, स्काउट, गाइड, एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रास में बच्चों की सहभागिता, प्रयोगशाला का नियमित उपयोग, पुस्तकालय का नियमित उपयोग एवं रिकॉर्ड संधारण, दिव्यांग छात्रवृत्ति के फॉर्म को दिए गए समय अवधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर बीआरसीसी से जागेश्वर सिन्हा उपस्थित थे। बैठक सह प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था प्रमुख नरेंद्र कुमार नायक, चिंतामणि चंद्राकर, उमेश भारतीय गोस्वामी, सुनीता भवालकर, राम बाई गुरुदत्ता, समीर चौधरी,ंद्रकला ठाकुर, जमुना साहू, ललिता चंद्राकर, सविता शर्मा, कुलेश्वरी चंद्राकर, गोमती साहू, कुमुदिनी चंद्राकर, स्वाति चंद्राकर, तनु चंद्राकर, माधुरी पटेल, दिलेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।