महासमुन्द
चाकू लहराते युवक गिरफ्तार
09-Sep-2022 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 सितम्बर। बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम नयापारा तालाब के पास लोहे का धारदार चाकू लहराते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चाकू जब्त कर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि 8 सितंबर ग्राम नयापारा तालाब के पास लोहे का धारदार चाकू लहराते हुए बन्नू गढतिया लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंची और बन्नू गढतिया को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे