महासमुन्द

व्यापार-उद्योग के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित
10-Sep-2022 4:10 PM
व्यापार-उद्योग के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद, 10 सितम्बर। युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी अंतर्गत जिले में वर्ष 2022-23 के लिए जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं।
जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उद्योग व सेवा क्षेत्र के लिए वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से क्रमश: विनिर्माण के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए तक व सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 20 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत वर्गवार शहरी क्षेत्रों में 15 से 25 प्रतिशत तक व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान शासन द्वारा दी जाती है।
 


अन्य पोस्ट