महासमुन्द

पुरातत्व नगरी सिरपुर पहुंचा यूनिसेफ का उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
09-Sep-2022 3:22 PM
पुरातत्व नगरी सिरपुर पहुंचा यूनिसेफ का उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

महासमुंद, 9 सितम्बर। यूनिसेफ का उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पुरातत्व नगरी व पर्यटन केन्द्र सिरपुर पहुंचा। इनमें मुख्य  रूप से साउथ एशिया रिजनल ऑफिस काठमांडू के वॉश स्पेशलिस्ट मोहनलाल पेरिस, छग की वॉश स्पेशलिस्ट श्वेता पटनायक, जल जीवन मिशन  छग के राज्य नोडल अधिकारी कैलाश मंढ़रिया शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सिरपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। साथ में सिरपुर में  सौर ऊर्जा आधारित जल वितरण प्रणाली का भी अवलोकन किया। उन्होंने जल वाहिनी व ग्राम जल व स्वच्छता समिति के सदस्यों से मुलाकात कर  जल वाहिनी के सदस्यों से जल की जांच प्रक्रिया व उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों से मुलाकात कर स्कूल में शुद्ध पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। यूनिसेफ के उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का ग्रामीणों, महिला स्व  सहायता समूह व स्कूली बच्चों ने सिरपुर बाजार चौक पर उनका स्वागत किया तथा सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड के कार्यपालन अभियंता एसएस धकाते व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट