महासमुन्द

भाजपाध्यक्ष नड्डा का महासमुंद में स्वागत
11-Sep-2022 2:53 PM
भाजपाध्यक्ष नड्डा का महासमुंद में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 सितम्बर।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के राजधानी आगमन पर कचहरी चौक कृष्ण काम्पेक्स के पास बने मंच पर महासमुंद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक महासमुंद डा.विमल चोपड़ा एवं विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधि.जयप्रकाश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

मंच पर आगमन से पूर्व डॉ. विमल चोपड़ा ने एयरपोर्ट पहुंच कर श्री नड्डा को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पश्चात रोड शो में महासमुंद के भाजपा 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें भाजपा कार्यकर्ता पार्षद देवीचंद राठी, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, उत्तरा प्रहरे, महेन्द्र सिका, महेन्द्र चौहान,हनिष बग्गा, अरविन्द प्रहरे, जीतेन्द्र साहू, रजंना रामटेके,जगन्नाथ छुरा, विक्की गुरूदत्ता, सुरेन्द्र महराज तथा विधि प्रकोष्ठ संयोजक अधि. जयप्रकाश चंद्रवंशी,संयोजक भुवन लाल साहू, अधि.रितेश अवस्थी, प्रसन्न बाघ, विनोद आडिल विशेष रूप से शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट