महासमुन्द

सिहावा विधायक ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
09-Sep-2022 10:35 PM
सिहावा विधायक ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

‘नगरी, 9 सितंबर। सिहावा विधान सभा क़े अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेन्ही क़े आश्रित ग्राम गाताभर्री, अर्जुनी में रंगमंच एवं ग्राम पंचायत मेचका जय मुचकुंद ऋषि ट्रस्ट बारह पाली मेचका दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण मे सामुदायिक भवन का भूमिपूजन सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के करकमलों से संपन्न हुआ।

दंतेश्वरी माता की पूजा करने क़े बाद बरापाली स्यानो एवं राजीव युवा मितान क्लब क़े द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

डॉ.लक्ष्मी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भूपेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं क़े बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने आम जन मानस को प्रेरित किया।

विधायक ने आगे कहा कि ग्राम में छोटे छोटे समस्याओं को निपटाने क़े लिये युवाओं को जोडक़र छत्तीसगढ़ सरकार क़े द्वारा राजीव युवा मितान क्लब गठन किया गया है जिसमें गांव की समस्याएं दूर हो सकती है। मेचका क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेंद्र ठाकुर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने में तत्पर रहें। छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढिय़ा सरकार है किसान के हित में काम करने वाली सरकार है।विधायक ने शहीद तिरंन सिंह माँझी क़े पिताजी केसनाथ मांझी एवं सबत बाई विश्कर्मा तुमड़ीबाहर, धनसिंह ठाकुर गाताभर्री को साल भेंटकर एवं राजीव युवा मितान क्लब क़े सभी सदस्यों का सामूहिक रूप से सम्मान किया। 

जय मुचकुंद ऋषि बारह पाली मेचका समुदायिक भवन भूमिपूजन की अध्यक्षता नरेश मांझी ने की।  रंगमंच भूमिपूजन ग्राम पंचायत ठेन्ही के आश्रित ग्राम गाताभर्री अध्यक्षता सिरधन सोम एवं विशेष अतिथि भानेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, भूषण साहू ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नगरी, उमेश देव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी,  मुनेन्द ध्रुव सरपंच संघ सचिव, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता फूलसिंह नेताम,बूथ अध्यक्ष श्यामल साय धु्रवा एवं ग्राम पटेल, डीके यादव,  श्री राम शांडिल्य, देविराम, खामसिंह मांझी,ग्राम पटेल लीलाशंकर ओटी,परमात्मा कुंजाम उपसरपंच मेचका, अश्विनी ओटी, तरुण मरकाम चंद्रभान ध्रुव दीपक भंडारी ग्राम पटेल,महेंद्र मरकाम राकेश कश्यप पंचूराम ओटी अरविन्द नेताम कैलाश सोरी कैलाश साहू संतोष नेताम गोपाल सोरी ग्राम रुपेश नाग सहित खाल गढ़ अरसी कंहार बरपदर कस्लोर एवं ग्राम पंचायत ठेन्ही, मेचका, बेलरबाहरा के समस्त राजीव युवा मितान क़े अध्यक्ष सचिव कोसाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य गण बाइक रैली क़े माध्यम से मेचका तुमड़ीबाहर अर्जुनी गाताभर्री तक मुख्य भूमिका रही। जिसमें ग्रामीण एवं राजीव युवाक्लब ,महिला स्व सहायता समूह, युवाओ नें बाजा गाजा क़े साथ अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।


अन्य पोस्ट