महासमुन्द

साक्षरता दिवस पर नारा लेखन
10-Sep-2022 3:54 PM
साक्षरता दिवस पर नारा लेखन

महासमुंद, 10 सितम्बर। शासकीय उच्च प्राथमिक एवं हाई स्कूल लंबर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के तारतम्य में साक्षरता रैली निकाली। इसमें बच्चों को पुस्तक पठन करने व साक्षरता जागरूकता नारा लेखन कराया गया। इसके बाद जन जागरूकता रैली के माध्यम से पूरे गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को साक्षर भारत बनाने व शिक्षा की अलख जगाने नारे लगाए गए। शिक्षा की महत्ता को चौक-चौराहे पर लोगों को बताया गया। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सामूहिक हाथ धुलाई व स्वच्छता संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक राज कुमार पटेल, समारुलाल चौहान, गिरीश कुमार पाढ़ी, शिवशोभन सिंह ठाकुर, नीलेश चौरसिया, प्रमोद भोई अजय चंद्रा एवं चित्रा पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 


अन्य पोस्ट