महासमुन्द

रसोइयों की मांगें मुख्यमंत्री ने मानी
11-Sep-2022 3:45 PM
रसोइयों की मांगें मुख्यमंत्री ने मानी

छत्तीसगढ़ संवादाता

महासमुंद, 11 सितम्बर। एक साल से हड़ताल कर रहे रसोइयों की मांगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मान ली है। अब कल सोमवार से स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि रसोइया संघ के पदाधिकारियों की जो मांग थी, उसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वास दिया है। मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद सभी रसोइए अपने-अपने जिले में वापस पहुंच गए हैं। मालूम हो कि पिछले एक साल से रसोई संघ ने मांगों को लेकर कलेक्टर से लेकर राजधानी तक हल्ला बोल प्रदर्शन किया। बीते 5 सितंबर से रसोइया संघ अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इसकी वजह से कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन प्रभावित हो गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने बताया कि 5 तारीख से हड़ताल में रहने की सूचना संघ की ओर से मिल गई थी। हड़ताल में जाने के पूर्व ही बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए तकलीफ  न हो इसलिए पूर्व में ही व्यवस्था कर ली गई थी। स्वामी आत्मानंद नयापारा हिंदी व तुमाडबरी अंग्रेजी स्कूल में मध्याह्न भोजन बंद था। इसलिए वहां परेशानी हो रही थी। लेकिन वर्तमान में व्यवस्था सुधार ली गई है। हड़ताल से वापस आने के बाद बच्चों को फि र सही ढंग से मध्याह्न भोजन का वितरण होगा। 


अन्य पोस्ट