महासमुन्द

दूसरे मुकाबले में सीनियर महासमुंद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम ने बीएसपी टीम को 27 रनों से हराया
10-Sep-2022 4:07 PM
दूसरे मुकाबले में सीनियर महासमुंद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम ने बीएसपी टीम को 27 रनों से हराया

महासमुंद, 10 सितम्बर। छग स्टेट क्रिकेट संघ ने शहीद वीरनारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 एलिड ग्रुप टूर्नामेंट 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में सीनियर महासमुंद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम ने बीएसपी टीम को 27 रनों  से हराया। महासमुंद डिस्ट्रिक्ट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। महासमुंद की ओर से शशांक चंद्राकर ने 71 रन, तुषार चंद्राकर ने 23 रन और अविनाश राय ने 18 रन का योगदान दिया। 143 रनों का पीछा करने उतरी बीएसपी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना पाई।

महासमुंद डिस्ट्रिक्ट ने यह मैच 27 रनों के अंतर से जीत लिया व सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एनआईएस क्रिकेट कोच शबाब कुरैशी व महासमुंद क्रिकेट एकेडमी के कोच तृपेश साहू ने बताया कि महासमुंद डिस्ट्रिक टीम की ओर से गेंदबाजी में हामिद रजा, प्रशांत सिंघ व सुधांशु ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। इससे पहले महासमुंद डिस्ट्रिक्ट टीम ने बुधवार को हुए मैच में राजनांदगांव टीम को 17 रनों के अंतर से हराया था। महासमुंद डिस्ट्रिक्ट टीम का सेमीफाइनल मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा में शनिवार को सुबह 9 बजे प्लेड कंबाइंड टीम के साथ होगा।


अन्य पोस्ट