महासमुन्द
महासमुंद, 8 सितम्बर। खाकी के रंग स्कूल के संग अभियान के तहत शासकीय कन्या उमा विद्यालय बसना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बसना थाना टीआई कुमारी चंद्राकर ने बालिकाओं को अपराध व कानून की जानकारी दी। वहीं साइबर एक्सपर्ट अजय जांगड़े ने बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग व सोशल मीडिया के ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय बताएए साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर अन्नू भोई ने महिला सुरक्षा जागरूकता व बच्चों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी आदि के संबंध में जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति एपए सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी। वहीं राज्य सरकार के महत्वपूर्ण 112 प्रोजेक्ट व अन्य महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबरों की उपयोगिता भी बताई गई। नवजीवन प्रेरक अनुजा छत्तर उड़ान जीएस सोसाइटी ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार प्रकट किए व महत्वपूर्ण चार बिंदुओं पर समझाइश दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए सकारात्मक विचार, निराशा से दूर रहने, समय का सदुपयोग पर जोर दिया। उन्होंने किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्महत्या न करने की समझाइश दी। कार्यक्रम में प्राचार्य एनके पंडा, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।