महासमुन्द
महासमुंद, 11 सितम्बर। सरपंच संघ अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर डटा हुआ है। बीते 26 अगस्त से सरपंच संघ जिला मुख्यालय स्थित जनपद कार्यालय परिसर में बैठे हैं। कल शनिवार को प्रांतीय आह्वान पर जिले से सरपंच संघ राजधानी प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में गए। कल शनिवार सुबह सरपंच संघ राजधानी पहुंचे। सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र चंद्राकर ने बताया सरकार से लगातार मांग करते आ रहे हैं। लेकिन मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। इसलिए सभी सरपंचों ने एकमत होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का फैसला लिया था। इसी फैसले के साथ शुक्रवार से अनश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर शासन प्रशासन ने विचार नहीं किया है।
उनका कहना है कि जब तक 13 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं करते हैं तब तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन राजधानी में किया गया। वहां जिले के सरपंच आए हुए थे। सरपंच संघ हड़ताल पर होने से गांव के विकास कार्य ठप हो गए हैं। लोग सरपंच से हस्ताक्षर कराने भटक रहे हैं। सरपंच संघ अध्यक्ष ने बताया कि मांगों में सरपंचों व पंचों के मानदेय में वृद्धि 20 से 5 हजार की करने, सरपंचों का पेंंशन 10 हजार रुपए करने जैसी मांगें शामिल हैं।