सह संयोजक टेकराम सेन ने कहा- हमें एकजुट होकर इस लड़ाई में अपना सब कुछ समर्पण करना है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अगस्त। दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा जारी आंदोलन का आज सांतवा दिन है। कल छठवें दिन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक श्रीमती एस. चंद्रसेन एवं सह संयोजक टेकराम सेन के नेतृत्व में धरना स्थल लोहिया चौक में जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुये महंगाई एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर सरकार के विरुद्घ नारेबाजी हुई। सभा को संबोधित करते हुये संयोजक श्रीमती एस.चंद्रसेन ने कहा कि सरकार हमारी ज्यादा परीक्षा न लें बल्कि तीज त्यौहार के अवसर पर कर्मचारियों का सुध लें व दो सूत्रीय मांगों को तत्काल पूर्ण करें।
सह संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि हमें एकजुट होकर इस लड़ाई में अपना सब कुछ समर्पण करना है जिससे हमारी एकता बनी रहे और शासन तक हमारी आवाज बुलंदी के साथ पहुंचे। आंदोलन के छठवें दिन लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ से प्रांतीय महामंत्री सीके तिवारी, राजस्व लिपिक से रमेश सटीक, न्यायिक कर्मचारी संघ से ईश्वर जगत, सहायक शिक्षक फेडरेशन से द्रोपती साहू, आत्माराम साहू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से आदित्य सिंह ठाकुर, एपी द्विवेदी, शिव कुमार साहू, दीपक तिवारी, केके चंद्राकर, अशोक गिरि गोस्वामी,एनके सिन्हा, राजेश डडसेना, उमेश साहू, चमन चंद्राकर,डा. चिन्ताराम साहू, कमल नारायण आनंद, कृपाराम सागर, राजीव लोचन जोल्हे, मनीष श्रीवास्तव, राकेश थवाईत, चन्द्रभान साहू, बीपी मेश्राम, अविनाश लाल,मुरली अगासे ने एक स्वर में कहा कि हमारी मांगों पर विचार नहीं किये जाने की स्थिति में आंदोलन और अधिक उग्र होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी,सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर ने कर्मचारी अधिकारियों से अपील की है कि सभी इस महा आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करें एवं अपनी आवाज बुलंद करें। आंदोलन के छठे दिन धरना स्थल पर ही पोला का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वन लिपिक कर्मचारी संघ से मुरली अगासे के नेतृत्व में नदिया बैल की पूजा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
मंच में प्रमुख रूप से राजपत्रित अधिकारी संघ, छगडिप्लोमा इंजीनियर, अजाक्स, छग शिक्षक संघ, प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, वन कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य एवं बहु उद्देशीय, राजस्व निरीक्षक, पर्यवेक्षक संघ, स्वास्थ्य संयोजक संघ, छग कृषि विस्तार अधिकारी संघ, कोषालयीन संघ, ग्राम पंचायत सचिव संघ, करारोपण अधिकारी संघ, शिक्षक महासंघ, कनिष्ठ सेवा अधिकारी संघ सहित महिला प्रतिनिधि के रूप में मधु शर्मा, प्रभा पंडा, आशा साहू, गीता गोहिया, कुलेश्वरी नेताम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।